Dahi Chana Chaat Recipe in Hindi | 5 मिनट में आसान चाट बनाने की विधि

 दही चना चाट रेसिपी

दही चना चाट एक स्वादिष्ट, हल्की और जल्दी बनने वाली चाट रेसिपी है, जिसे आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें उबले हुए काबुली चने, ठंडा और क्रीमी दही, ताज़ी सब्जियां और चटपटे मसालों का मिलाकर बनाया गया जाता है, जो हर बाइट में शानदार स्वाद देता है।
यह रेसिपी उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो कम समय में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या खास चीज़ो की जरूरत नहीं होती।
अगर आप घर पर ही बाजार जैसी चटपटी और फ्रेश चाट का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यह दही चना चाट रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन ऑपशान है।


Homemade dahi chana chaat garnished with tamarind chutney



दही चना चाट बनाने के लिए सामग्री:-

1 ) काबुली चना 1 कप
2 ) ताज़ी दही 1 कप
3 ) बारीक कटी हुई प्याज़ 1
4 ) टमाटर 1
5 ) ताज़ा हरा धनिया
6 ) भूना ज़ीरा पाउडर  ½ छोटा चम्मच
7 ) चाट मसाला पाउडर ½ चम्मच
8 ) काला नमक ½ छोटा चम्मच
9 ) इमली की चटनी 2 चम्मच
10 ) निंबू का रस ½
11 ) उबले हुए आलू 2


दही चना चाट बनाने के लिए सामग्री:-

स्टेप:- 1 चने भिगोना
सबसे पहले काबुली चने को रातभर भिगोकर उबाल लें। या पहले से उबले हुए चने इस्तेमाल करें 

स्टेप:- 2 चने उबालना
अब एक बड़े बाउल लें उसमें 1 कप उबले हुए चने डालें। और 2 उबले हुए आलू डालें।

स्टेप:- 3 सारी सामग्री डालना
अब इसमें 1 बारीक कटी हुए प्याज, 1 टमाटर डालें।

स्टेप:- 4 दही डालना
अब इसमें 1 कप ठंडा और गाढ़ा दही डालें। और अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप:-5 मसाले डालना
अब इसके बाद ½ छोटा भुना ज़ीरा पाउडर, ½ चम्मच चाट मसाला, ½ निंबू का रस, ½ छोटा काला डालें, 2 चम्मच इमली की चाटनी डालें और अच्छे से मिलाएं।

स्टेप:- 6 चटनी डालना
अब ऊपर थोड़ी सी दही और इमली की चटनी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।

स्टेप:- 7 सजाने का तरीका
अब उपर  दही और इमली की खट्टी मीठी चटनी डालें और हरा धनिया से डालकर सजाए लीजिये तैयार हैं दही चना चाट।


सुझाव:-
1. दही हमेशा ठंडा और गाढ़ा इस्तेमाल करें
2. चाट को सर्व करने से पहले ही सेव डालें ताकि वह कुरकुरी रहे
3. आप इसमें उबला आलू भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए
4. चटनी घर की बनी हो तो स्वाद और भी बढ़ जाता है।


निष्कर्ष:-
दही चना चाट एक आसान, हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। यह चाट आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगी। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी हर किसी के लिए परफेक्ट है।


एक बार इस दही चना चाट को ट्राय जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और ऐसे खुशबूदार और टेस्टी दही चना चाट के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
वीडियो लिंक:- 👇
छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

मसाला गोभी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html

आवलां कैंडी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html

चना पुलाव
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html

गाजर का हलवा
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html

चाय मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html

मिल्क मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

चिकन शामी कबाब

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

चिकन बिरयानी

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/easy-chicken-biryani-recipe-without-marination.html

बिरयानी मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html


सवाल:-1 क्या हम काले चने से भी यह चाट बना सकते हैं?
जवाब:- हां, आप काले चने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सवाल:- 2 क्या बिना चटनी के भी चाट बना सकते हैं?
जवाब:- जी हाँ, लेकिन चटनी डालने से स्वाद ज्यादा बढ़ जाता है।

सवाल:- 3 क्या यह रेसिपी हेल्दी है?
जवाब:- जी हँ , यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक हेल्दी स्नैक है।

सवाल:- 4 क्या इसे पहले से बनाकर रख सकते हैं?
जवाब:- आप चने और सब्जियां पहले से तैयार कर सकते हैं, लेकिन दही और सेव सर्व करते समय ही डालें।


                                   यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝





Dahi Chana Chaat Recipe
Dahi Chana Chaat is a delicious, healthy, and quick Indian snack that you can easily prepare at home. It is made with boiled chickpeas, creamy chilled yogurt, fresh vegetables, and flavorful spices, creating a perfect balance of taste in every bite.
This recipe is ideal for those who want to prepare something tasty and nutritious in a short time. With minimal effort and simple ingredients, you can enjoy street-style chaat at home.


              

Homemade dahi chana chaat garnished with tamarind chutney


Ingredients For Dahi Chana Chaat:-
1 ) Boiled Chickpeas 1 cup
2 ) Fresh Thick Yogurt/Curd 1 Cup
3 ) Finely Chopped Onion 1
4 ) Finely Chopped Tomato 1
5 ) Boiled Potatoes 2
6 ) Fresh Coriander Leaves
7 ) Roasted Cumin Powder ½ tsp
8 ) Chaat Masala ½ tsp
9 ) Black Salt ½ tsp
10 ) Tamarind Chutney 2 tbsp
11 ) Lemon Juice ½


Method to Make Dahi Chana Chaat:-
Step:- 1 Prepare Chickpeas

Soak chickpeas overnight and boil them until soft. You can also use pre-boiled chickpeas.

Step:- 2 Make the Base
Take a large bowl and add boiled chickpeas and boiled potatoes.

Step:- 3 Add Vegetables
Add finely chopped onion and tomato.

Step:- 4 Add Yogurt
Pour chilled and thick yogurt into the mixture and mix well.

Step:- 5 Add Spices
Add roasted cumin powder, chaat masala, black salt, lemon juice, and tamarind chutney. Mix everything properly.

Step:- 6 Add Toppings
Top with extra yogurt and tamarind chutney.

Step:- 7 Garnish & Serve
Garnish with fresh coriander leaves and serve immediately.



Tips:-
1. Always use chilled and thick yogurt
2. Add ev just before serving to keep it crispy
3. Homemade chutney enhances the taste
4. You can also add pomegranate seeds for extra flavor


Conclusion:-
Dahi Chana Chaat is a simple, healthy, and extremely tasty snack that you can prepare anytime. It is perfect for serving guests or enjoying as a quick bite.


Do try this recipe and share your experience with us.
For more delicious recipes, follow ZamzamFoodies.


If you liked this recipe, you can also check out our other recipes

Related Recipes:-
Video Link:-
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html


Snacks  

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi 

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html


Mathri 

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html


Masala Gobhi https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html


Amla Candy https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html


Chana Pulao https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html


Gajar Ka Halwa https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html


Chai Masala Powder https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html


Milk Masala Powder https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

Chicken Shami Kabab Recipe

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

Chicken Biryani

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/easy-chicken-biryani-recipe-without-marination.html

Biryani Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html



Q1. Can I make this chaat with black chickpeas?
Ans. Yes, you can use black chickpeas as well.

Q2. Can I skip chutney?
Ans. Yes, but chutney enhances the flavor.

Q3. Is this recipe healthy?
Ans. Yes, it is rich in protein and fiber.

Q4. Can I prepare it in advance?
Ans. You can prep ingredients earlier, but add yogurt and toppings just before serving.


                    


                         Here is the YouTube Video ☝

बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी रेसिपी | घर पर आसान और स्वादिष्ट Chicken Biryani Recipe

 

घर पर खुशबूदार चिकन बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी, बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी
चिकन बिरयानी भारत की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा डिशों में से एक है। इसकी खुशबूदार मसालों की महक, नरम चिकन और लंबे दाने वाले बासमती चावल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आमतौर पर बिरयानी बनाने से पहले चिकन को मेरिनेट किया जाता है, लेकिन कई बार हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम चिकन को मेरिनेट करके रखें। ऐसे में बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी एक बेहतरीन और आसान विकल्प है।
इस रेसिपी में हम बिना मेरिनेट किए हुए चिकन के साथ स्वादिष्ट और खुशबूदार बिरयानी बनाना सीखेंगे। सही मसालों और आसान तरीके से पकाने पर यह बिरयानी भी उतनी ही स्वादिष्ट बनती है जितनी पारंपरिक तरीके से बनाई गई बिरयानी। अगर आप जल्दी में एक टेस्टी और लाजवाब बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
इस आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी की मदद से आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट चिकन बिरयानी बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते
हैं।

Chicken Biryani Recipe Step by Step


चिकन बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
1 ) चिकन  500 gm
2 ) दही 1 कप
3 ) अदरक लहसुन पेस्ट 2 बड़े चम्मच
4 ) लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
5 ) घर का बना बिरयानी मसाला पाउडर 2 बड़ा चम्मच
6 ) नमक 1 चम्मच या ( स्वाद अनुसार )
7 ) दालचीनी 2 से 3  टुकड़े
8 ) इलायची  2
9 ) बड़ी काली इलायची 1
10 ) काली मिर्च 2 से 3
11 ) लौंग 2 से 3
12 ) बिरयानी का रंग ½ छोटा चम्मच
13 ) भूना ज़ीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच
14 ) तेल या घी 3 बड़े चम्मच
15 ) हरी मिर्च का अचार 2 बड़े चम्मच

चावल के लिए
16 ) बासमती चावल 1 किलो
17 ) पानी ( ज़रूरत अनुसार )
18 ) नमक  1 बड़ा चम्मच या ( स्वाद अनुसार )
19 ) दालचीनी 2 टुकड़े
20 ) हरी मिर्च  3
21 ) लौंग 2
22 ) काली मिर्च 2
23 ) तेल 1 चम्मच

बिरयानी बनाने के लिए
24 ) बिरयानी का रंग ½ छोटा चम्मच ( पानी मे घोला हुआ )
25 ) केवड़ा वाटर 2 से 3 बूंद
26 ) हरी मिर्च का अचार ½ छोटा चम्मच


चिकन बिरयानी बनाने की विधि:-
स्टेप:- 1 चिकन साफ़ करना

सबसे पहले चिकन को साफ़ पानी से अच्छे से धो लें। ताकि उसमें कोई गंदगी ना लगा रहे। अब उसमें थोड़ा पानी ½ चम्मच नमक  डाल कर 5 मिनट के लिए रख दें। ताकि चिकन की बदबू निकल जाए। अब 5 मिनट के बाद एक बार और चिकन को साफ़ पानी से धो लें।

स्टेप:- 2 चावल भिगोना
एक बर्तन में 1 किलो बासमती चावल लें उसे अच्छे से साफ़ कर-कर लें और अच्छे से धो लें। और 1 घंटे के लिए या रातभर भिगोने के लिए रख दें।

स्टेप:- 3 चिकन का मसाला बनाना
सबसे पहले एक बर्तन में चिकन लें। उसमें 500 ग्राम चिकन, 2 से 3 टुकड़े दालचीनी, 2 हरी इलायची, 1 बड़ी काली इलायची, 2 से 3 लौंग, 2 से 3 काली, 1 कप  दही, 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बडे चम्मच बिरयानी मसाला पाउडर , 1 चम्मच नमक ,½ छोटा चम्मच भूना ज़ीरा पाउडर  और  ½ छोटा चम्मच हरी मिर्च का अचार डालकर अच्छे से मिलाएँ। और 10 मिनट मीडियम आँच पर ढक्कर चिकन को गलने तक पकाए। 10 मिनट बाद जब चिकन गल जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप:- 4 चावल उबालना
एक बड़े बर्तन में ज़रूरत अनुसार पानी  डालें और पानी उबाल लें। अब उसमें 3 से 4 लौंग, 3 से 4 काली मिर्च, 2 से 3 हरी मिर्च और2 से 3 टुकड़े दालचीनी और 1 चम्मच तेल डालकर मिलाएँ। 1 किलो  भीगे हुए बासमती चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें। चवालो को 80% तक गलने तक पकाएँ जब चावल 80% तक पक जाए तो चवालो का पानी छान लें।
और छाने हुए चावल को एक अलग बर्तन में निकाल लें।

स्टेप:- 5 बिरयानी की लेयर बनाना
अब बर्तन लें उसमें थोड़े से पके हुए चावल डालें और आधे चिकन की परत लगाएँ। फिर आधे चावल की परत लगाएँ। फिर आधे चिकन की परत लगाएँ। फिर बाकी चावल डाल दें। और ऐसे ही चवाल और चिकन की लेयर बना लें। अब उसके ऊपर ½ छोटा चम्मच हरी मिर्च का आचार डालें और ½ छोटा चम्मच थोड़े से पानी मे घोला हुआ बिरयानी का रंग, और 2 से 3 बूंद केवड़ा वाटर, डालें।

स्टेप:- 6 बिरयानी दम पर लगाना
अब बिरयानी को  कपड़े से ढक दें और फिर ढक्कन से ढक्कर धीमी आँच पर 15–20 मिनट तक दम पर पकाएँ।

स्टेप:- 7 बिरयानी तैयार
अब गैस बंद करें और हल्के हाथ से बिरयानी मिलाएँ।
लीजिये खुशबूदार चिकन बिरयानी तैयार है।


परोसने का तरीका
गरमा गर्म चिकन बिरयानी को प्लेट में निकालें और इसके साथ रायता, सलाद या चटनी के साथ सर्व करें।


सुझाव:-
1. बिरयानी के लिए हमेशा लंबे दाने वाले बासमती चावल का इस्तेमाल करें।
2. चिकन को कम से कम 30 मिनट मेरिनेट करने से स्वाद बेहतर होता है।
3. बिरयानी को हमेशा धीमी आँच पर दम में पकाएँ, इससे खुशबू और स्वाद बढ़ता है।
4. घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करने से बिरयानी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।


निष्कर्ष:-
चिकन बिरयानी एक बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। सही मसालों और दम पर पकाने की तकनीक से आप रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी खास मौकों, मेहमानों या वीकेंड के लिए एक बेहतरीन ओपशन है।


एक बार इस बिरयानी को ट्राय जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और ऐसे खुशबूदार और टेस्टी बिरयानी के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
वीडियो लिंक:- 👇
छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html


स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html


बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html


मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html


मसाला गोभी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html


आवलां कैंडी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html


चना पुलाव
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html


गाजर का हलवा
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html


चाय मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html


मिल्क मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html


चिकन शामी कबाब

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

बिरयानी मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html


सवाल:-1 चिकन बिरयानी के लिए कौन सा चावल अच्छा होता है?
जवाब:- बासमती चावल बिरयानी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

सवाल:- 2 चिकन बिरयानी को खुशबूदार कैसे बनाएं?
जवाब:- साबुत मसाले और घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करें।

सवाल:- 3 क्या चिकन बिरयानी में घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं?
जवाब:- जी हाँ, घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करने से बिरयानी का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर हो जाते हैं।

सवाल:- 4 चिकन बिरयानी को दम पर कितनी देर पकाना चाहिए?
जवाब:-चिकन बिरयानी को धीमी आँच पर लगभग 15–20 मिनट दम पर पकाने से चावल और मसाले अच्छी तरह मिल जाते हैं और स्वाद बढ़ जाता है।


               


                                      यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝




Easy Recipe to Make Aromatic Chicken Biryani at, HomeChicken Biryani Without Marination

Chicken Biryani is one of the most famous and loved dishes in India. The aroma of fragrant spices, tender chicken, and long-grain basmati rice makes this dish everyone’s favorite.

Usually, chicken is marinated before making biryani, but sometimes we do not have enough time to marinate it in advance. In such situations, Chicken Biryani without marination is a great and easy option.

In this recipe, we will learn how to make delicious and aromatic biryani using chicken without marinating it. With the right spices and an easy cooking method, this biryani becomes just as tasty as traditional biryani.

If you want to prepare a quick and delicious biryani, this recipe is perfect for you. With the help of this easy step-by-step recipe, you can make restaurant-style chicken biryani at home and enjoy it with your family.

Chicken Biryani Recipe Step by Step


Ingredients for  Chicken Biryani

1 ) Chicken 500 g

2 ) Yogurt 1 cup

3 ) Ginger Garlic Paste 2 tablespoons

4 ) Red Chili Powder ½ teaspoon

5 ) Homemade Biryani Masala 2 tablespoons

6 ) Salt 1 teaspoon ( or to taste )

7 ) Cinnamon 2 to 3 pieces

8 ) Green Cardamom 2

9 ) Black Cardamom 1

10 ) Black Pepper 2 to 3

11 ) Cloves 2 to 3

12 ) Biryani Food Color ½ teaspoon

13 ) Roasted Cumin Powder ½ teaspoon

14 ) Oil or Ghee 3 tablespoons

15 ) Green Chili Pickle 2 tablespoons

For the Rice

16 ) Basmati Rice 1 kg

17 ) Water as required

18 ) Salt 1 tablespoon (or to taste)

19 ) Cinnamon 2 pieces

20 ) Green Chilies  3

21 ) Cloves  2

22 ) Black Pepper  a few

23 ) Oil  1 teaspoon

For Assembling the Biryani

24 ) Biryani Food Color ½ teaspoon (mixed in water)

25 ) Kewra Water 2 to 3 drops

26 ) Green Chili Pickle ½ teaspoon


Method to Make Chicken Biryani
Step:- 1 Cleaning the Chicken

First, wash the chicken properly with clean water so that no dirt remains.
Add a little water and ½ teaspoon salt and keep it for 5 minutes so that the smell of the chicken goes away.
After 5 minutes, wash the chicken once again with clean water.

Step:- 2 Soaking the Rice

Take 1 kg basmati rice in a bowl. Clean and wash it properly.
Soak the rice in water for 1 hour or overnight.

Step:- 3 Preparing the Chicken Masala

Take a bowl and add
500 g chicken, 2 to 3 pieces cinnamon, 2 green cardamoms, 1 black cardamom, 2 to 3 cloves, 2 to 3 black pepper, 1 cup yogurt, 2 tablespoons ginger garlic paste, ½ teaspoon red chili powder, 2 tablespoons biryani masala, 1 teaspoon salt, ½ teaspoon roasted cumin powder, ½ teaspoon green chili pickle

Mix everything well. Cover and cook the chicken on medium flame for about 10 minutes until the chicken becomes tender.

Once the chicken is cooked, remove it onto a plate.

Step:- 4 Boiling the Rice

Take a large pot and add enough water. Bring it to a boil.
Add 3 to 4 cloves, 3 to 4 black pepper, 2 to 3 green chilies, 2 to 3 pieces cinnamon, 1 teaspoon oil

Add the soaked basmati rice and mix gently. Cover with a lid and cook for about 5 minutes until the rice is 80% cooked.

Drain the water and keep the rice in a separate bowl.

Step:- 5 Making the Biryani Layers

Take a pot and add a layer of cooked rice.
Add half of the chicken mixture over it.

Then add another layer of rice and the remaining chicken.
Finally add the remaining rice on top.

Now add ½ teaspoon green chili pickle, ½ teaspoon biryani color mixed in water
2 to 3 drops kewra water

Step:- 6 Cooking Biryani on Dum

Cover the biryani with a cloth and then close the lid tightly.
Cook it on low flame for 15–20 minutes on dum.

Step:- 7 Biryani is Ready

Turn off the gas and gently mix the biryani.
Your fragrant Chicken Biryani is ready.

Serving Method
Serve hot chicken biryani on a plate with raita, salad, or chutney.

Tips:-
1. allways use long-grain basmati rice for biryani.

2. Marinating chicken for at least 30 minutes improves the taste.

3. Always cook biryani on low flame (dum) for better aroma and flavor.

4. Using homemade biryani masala makes the biryani more delicious.


Conclusion:-
Chicken biryani is a very delicious and aromatic dish that you can easily make at home. With the right spices and dum cooking technique, you can prepare restaurant-style biryani.
This recipe is a great option for special occasions, guests, or weekends.


Try this biryani once and share your experience with us.

For more aromatic and tasty biryani recipes, follow ZamzamFoodies.

If you liked this recipe, you can also check out our other recipes


Video Link 👇
Chole Bhature

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

Snacks Recipes
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi Sweet Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

Mathri Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

Masala Gobhi Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html

Sweet & Sour Amla Candy Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html

Chana Pulao Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html

Carrot Halwa Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html

Tea Masala Powder Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html

Milk Masala Powder Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

Chicken Shami Kabab Recipe

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

Chicken Biryani Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html


Q1. Which rice is best for chicken biryani?
Ans. Basmati rice is considered the best rice for making biryani.

Q2. How to make chicken biryani more aromatic?
Ans. Use whole spices and homemade biryani masala.

Q3. Can we use homemade biryani masala in chicken biryani?
Ans. Yes, using homemade biryani masala improves both the taste and aroma.

Q4. How long should chicken biryani be cooked on dum?
Ans. Chicken biryani should be cooked on low flame for about 15–20 minutes so that the rice and spices blend well and the flavor improves.


              


                        Here is the YouTube Video ☝

घर पर बिरयानी मसाला पाउडर कैसे बनाएं | Homemade Biryani Masala Powder Recipe

खुशबूदार बिरयानी मसाला पाउडर

बिरयानी भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय और टेस्टी डिश मानी जाती है। बिरयानी का असली स्वाद उसके मसालों की खुशबू और सही मिश्रण पर निर्भर करता है। बाजार में मिलने वाले मसाले अक्सर मिलावटी होते हैं और उनका स्वाद भी वैसा नहीं होता जैसा घर के बने मसाले का होता है।

अगर आप घर पर ताजा और खुशबूदार बिरयानी मसाला पाउडर बना लें, तो आपकी बिरयानी का स्वाद कई गुना बढ़ सकता है। इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान तरीके से घर पर बिरयानी मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी बताएंगे। इस मसाले को बनाकर आप लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं और जब चाहें अपनी पसंदीदा बिरयानी में इस्तेमाल कर सकते हैं।


           

घर पर बना खुशबूदार बिरयानी मसाला पाउडर


बिरयानी मसाला पाउडर बनाने के लिए सामग्री :-
1 ) तेज पत्ता 1
2 ) दालचीनी 4
3 ) हरी इलायची  8 से 10
4 ) काली बड़ी इलायची  4
5 ) लौंग 1 चम्मच
6 ) काली मिर्च  1 चम्मच
7 ) ज़ीरा  1 चम्मच
8 ) साबूत धनिया 1 चम्मच
9 ) सौंफ  1 चम्मच
10 ) जायफल 1 पीस
11 ) जावित्री  2 से 3
12 ) सूखी लाल मिर्च  7 से 8
13 ) हल्दी पाउडर ½ चम्मच
14 ) लाल मिर्च पाउडर  ½ चम्मच
15 ) नमक ½ चम्मच
16 ) लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
17 ) पीपली / लंबी मिर्च 3 पीस
18 ) सफेद मिर्च ½ चम्मच
19 ) पत्थर फूल  1 पीस


बिरयानी मसाला पाउडर बनाने की बनाने की विधि :-
स्टेप:- 1 मसालों को साफ़ करना

सबसे पहले सभी साबुत मसालों को साफ कर लें ताकि उनमें कोई धूल या कंकड़ न रहे।

स्टेप:- 2 मासले डालना
अब एक कढ़ाई या फ्राई पेन को धीमी आंच पर गरम करें और उसमें 1 चम्मच साबूत धनिया, 1 चम्मच ज़ीरा, 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच लौंग, 8 से 10 इलायची, 1 चम्मच सौंफ, 1 पीस जायफल,4 टुकड़े दालचीनी, 1 तेज पत्ता, 2 से 3 जावित्री, 7 से 8 सूखी लाल मिर्च,1 बड़ा पीस पत्थर फूल, 3 पीस पीपली / लंबी, ½ चम्मच सफेद मिर्च, सभी मसालों को डाल दें।

स्टेप:- 3 मसालों को भुनना
अब सभी मसालों को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक हल्का सा भूनें। इससे मसालों की खुशबू और टेस्ट और भी बढ़ जाता है।
जब सारे मासालों खुशबू आने लगे तब आंच को बंद कर दें। और एक प्लेट में  सभी मसालों को निकाल लें। और सारे मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप:- 4 मसालों को पीसना
जब सारे मसाले हल्के ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। ओर पाउडर बना लें।

स्टेप:- 5 मसालों को छानना
अब तैयार मसाले को छलनी से छान लें ताकि पाउडर मे बिल्कुल भी गाँठ ना रहे जाए और पूरा मसाला बिल्कुल बारीक हो जाए।

स्टेप:- 6 सूखे मसाले डालना
जब सारे मसाले बारिक पीस जाए तब उसमें ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच नमक डालें और सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं ताकि अभी मासले आपस मे अच्छे मिल जाए।

स्टेप:- 7 मसालों को स्टोर करना 
लीजिये आपका खुशबूदार घर का बना बिरयानी मसाला पाउडर तैयार है। इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर कर लें।


सुझाव:-
1. मसालों को तेज आंच पर न भूनें, इससे उनका स्वाद खराब हो सकता है।

2. मसाला हमेशा ठंडा होने के बाद ही पीसें।

3. मसाले को एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि उसकी खुशबू बनी रहे।



निष्कर्ष:-
घर पर बना बिरयानी मसाला पाउडर स्वाद और खुशबू दोनों में बाज़ार के मसालों से कहीं बेहतर होता है। इस आसान रेसिपी से आप कुछ ही मिनटों में ताजा मसाला तैयार कर सकते हैं और अपनी बिरयानी को और भी टेस्टी बना सकते हैं।


एक बार इस बिरयानी मसाला पाउडर को ट्राय जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और ऐसे खुशबूदार और टेस्टी मसालों के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।


अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html


स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html


बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html


मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html


मसाला गोभी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html


आवलां कैंडी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html


चना पुलाव
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html


गाजर का हलवा
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html


चाय मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html


मिल्क मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html


चिकन शामी कबाब

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html



सवाल 1. क्या बिरयानी मसाला घर पर बनाना आसान है?
हाँ, घर पर बिरयानी मसाला बनाना बहुत आसान है और इसमें सिर्फ कुछ साबुत मसालों की जरूरत होती है।

सवाल 2. बिरयानी मसाला कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है?
अगर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो यह 2 से 3 महीने तक आसानी से चल सकता है।

सवाल 3. क्या इस मसाले का इस्तेमाल दूसरी डिश में भी किया जा सकता है?
हाँ, इस मसाले का इस्तेमाल पुलाव, चिकन करी और मटन करी में भी किया जा सकता है।

सवाल 4. मसाला भूनना क्यों जरूरी है?
मसालों को हल्का भूनने से उनकी खुशबू और स्वाद और भी बढ़ जाता है।


          


                                   यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝





Fragrant Homemade Biryani Masala Powder

Biryani is considered one of the most popular and delicious dishes in Indian cuisine. The real taste of biryani depends on the aroma of spices and their perfect blend. The spices available in the market are often adulterated and do not give the same flavor as freshly made homemade spices.

If you prepare fresh and aromatic biryani masala powder at home, the taste of your biryani can become many times better. In this article, we will show you a very easy method to make homemade biryani masala powder. You can store this spice mix for a long time and use it whenever you want to prepare your favorite biryani.


Homemade Biryani Masala powder


Ingredients for Biryani Masala Powder:-
1 ) Bay Leaf – 1
2 ) Cinnamon Sticks – 4
3 ) Green Cardamom – 8 to 10
4 ) Black Cardamom – 4
5 ) Cloves – 1 teaspoon
6 ) Black Pepper – 1 teaspoon
7 ) Cumin Seeds – 1 teaspoon
8 ) Coriander Seeds – 1 teaspoon
9 ) Fennel Seeds – 1 teaspoon
10 ) Nutmeg – 1 piece
11 ) Mace – 2 to 3 pieces
12 ) Dry Red Chilies – 7 to 8
13 ) Turmeric Powder – ½ teaspoon
14 ) Red Chili Powder – ½ teaspoon
15 ) Salt – ½ teaspoon
16 ) Red Chili Powder – ½ teaspoon
17 ) Long Pepper (Pippali) – 3 pieces
18 ) White Pepper – ½ teaspoon
19 ) Stone Flower (Dagad Phool) – 1 piece


How to Make Biryani Masala Powder:-
Step:- 1 Clean the Spices

First, clean all the whole spices properly to make sure there is no dust or small stones in them.

Step:- 2 Add the Spices to the Pan
Now heat a pan or frying pan on low flame. Add the following spices into the pan 1 teaspoon coriander seeds,
1 teaspoon cumin seeds, 1 teaspoon black pepper, 1 teaspoon cloves, 8 to 10 green cardamoms, 1 teaspoon fennel seeds, 1 piece nutmeg, 4 cinnamon sticks, 1 bay leaf,
2 to 3 mace pieces, 7 to 8 dry red chilies, 1 big piece stone flower, 3 pieces long pepper, ½ teaspoon white pepper,

Step:- 3 Roast the Spices
Roast all the spices on low flame for about 2 to 3 minutes. This enhances the aroma and flavor of the spices.
When the spices start releasing their fragrance, turn off the heat. Transfer them to a plate and let them cool completely.

Step:- 4 Grind the Spices
Once the spices cool down slightly, add them to a mixer grinder and grind them into a fine powder.

Step:- 5 Sieve the Masala
Now sieve the prepared spice powder using a strainer so that there are no lumps and the masala becomes perfectly fine.

Step 6: Add the Dry Spices
Once all the spices are finely ground, add ½ teaspoon turmeric powder, ½ teaspoon red chili powder, and ½ teaspoon salt. Mix everything well so that all the spices blend together properly.

Step:- 7 Store the Masala
Your fragrant homemade biryani masala powder is ready. Store it in an airtight container.


Tips:-
1. Do not roast the spices on high flame as it can spoil their taste.

2. Always grind the spices after they have cooled down.

3. Store the masala in an airtight container to maintain its aroma.


Conclusion:-
Homemade biryani masala powder is far better in taste and aroma than the spices available in the market. With this easy recipe, you can prepare fresh masala in just a few minutes and make your biryani even more delicious.


Try this biryani masala powder once and share your experience with us.

For more aromatic and tasty spice recipes, follow ZamzamFoodies.


If you liked this recipe, you can also check out our other recipes.
Video Link:- 👇
Chole Bhature

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html


Mathri

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html


Masala Gobhi

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html


Avlan Candy

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html


Chana Pulao

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html


Carrot Halwa

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html


Tea Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html


Milk Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html


Chicken shami kababh

ttps://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html


Q1. Is it easy to make biryani masala at home?
Yes, making biryani masala at home is very easy and it requires only a few whole spices.

Q2. How long can biryani masala be stored?
If stored in an airtight container, it can easily last for 2 to 3 months.

Q3. Can this masala be used in other dishes?
Yes, this masala can also be used in pulao, chicken curry, and mutton curry.

Q4. Why is roasting the spices important?
Lightly roasting the spices enhances their aroma and flavor.


          


                         Here is the YouTube Video ☝




Ramzan Special Chicken Shami Kabab Recipe | Soft & Juicy Shami Kabab at Home (Step-by-Step in Hindi)

 

Ramzan Special Chicken Shami Kabab Recipe ( चिकन शामी कबाब )

चिकन शामी कबाब एक बेहद मशहूर और स्वादिष्ट नॉन-वेज स्नैक है, जो खासतौर पर रमज़ान के महीने में इफ्तार के लिए बनाया जाता है। यह बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट व जूसी होता है।
चिकन, चना दाल और खुशबूदार मसालों के साथ तैयार होने वाला यह कबाब प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी होता है।

अगर आप घर पर बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के स्ट्रीट स्टाइल स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।


                  

Soft and juicy chicken shami kabab served on plate for iftar snack


चिकन शामी कबाब बनाने के लिए सामग्री
1 ) चिकन बोनलेस 500 ग्राम
2 ) चना दाल 250 ग्राम  ( 1 से 2 घंटे भिगोई हुई या रातभर भिगोई हुई )
3 ) पयाज़ 1 ( मोटी स्लाइस मे कटी हुई )
4 ) अदरक 3 इंच टुकड़ा
5 ) लहसुन 6 से 7 कलियाँ
6 ) प्याज़ 2 ( बारिक कटी हुई )
7 ) घर का बना कबाब मसाला पाउडर 2 चम्मच
8 ) हरी मिर्च 2 ( बारिक कटी हुई )
9 ) नमक 1½ चम्मच या ( स्वादानुसार )
10 ) निंबु का रस 1
11) हरा धनिया  ( बारीक कटा हुआ )
12 ) अडा  1
13 ) कुटी हुई लाल मिर्च 1 चम्मच
14 ) पानी 1½ कप
15 ) तेल शैल्लो फ्राई करने के लिए


चिकन शामी कबाब बनाने की विधि:-
स्टेप:- 1 दाल और चिकन पकाना

एक कुकर या कढ़ाही लें।अब इसमें 500 ग्राम चिकन डालें। और 250 ग्राम भीगी हुई चना दाल डालें,अब इसमें 1 मोटी स्लाइस मे कटी हुई प्याज़,3 इंच अदरक का टुकड़ा,6 से 7 लहसुन की कलियाँ, 1½ चम्मच या स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच घर का बना कबाब मसाला पाउडर और 1½ कप पानी डालें। और
मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। अगर कढ़ाही मे बना है तो ढक्कन ढक्कर 15 से 20 तक पकाएं।

स्टेप:- 2 पानी सुखाना
कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें और अगर  पानी बचा गया हो तो उसे हल्की आंच पर पूरी तरह सुखा लें। पुरा मिश्रण का पानी सूखा होना चाहिए।

स्टेप:- 3 मिश्रण पीसना
अब मिश्रण ठंड होने के बाद इस को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।और पेस्ट बना लें।
ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो।

स्टेप:- 4 मसाले मिलाना
अब इसमें मिश्रण में 2 बारिक कटी हुई प्याज़ डालें। 2 बारिक कटी हुई हरी मिर्च,
और बारिक कटा हुआ हरा धनिया डालें। 1 कुटी हुई लाल मिर्च और 1 निंबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें 1 अंडा डालें।
और अच्छी तरह से पूरे मिश्रण मिक्स करें।

स्टेप:- 5 कबाब आकार देना
अब दोनों हथों में थोड़ा सा तेल लगाकर छोटे-छोटे गोल या टिक्की के आकार के  कबाब बना लें।

स्टेप:- 6 कबाब तलना
अब एक फ्राई पैन लें। उसमें में थोड़ा तेल डालें और तेल को अच्छे से गरम करें और एक-एक कर कर अभी कबाब को डालें। और मीडियम आंच पर कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैल्लो फ्राई करें।
लीजिये तैयार हैं गरमा गरम चिकन शामी कबाब।


परोसने का तरीका
गरमा-गरम चिकन शामी कबाब को हरी चटनी, इमली की चटनी और प्याज़ के स्लाइस के साथ सर्व करें।
इसे पराठे या रोटी के साथ भी सर्व किया जा सकता है।


सुझाव:-
1. अगर कबाब टूट रहे हों तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं।

2. अधिक स्वाद के लिए मिश्रण में पुदीना पत्ती भी डाल सकते हैं।

3. तेल बहुत ज्यादा गरम न करें, वरना कबाब बाहर से जल सकते हैं।

4. आप इन्हें पहले से बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।


निष्कर्ष:-
चिकन शामी कबाब एक आसान, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है, जो खासकर रमज़ान के दौरान इफ्तार के लिए परफेक्ट स्नैक है।
घर पर बनाए गए यह कबाब बाहर के मुकाबले ज्यादा हेल्दी और सुरक्षित होते हैं। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार के साथ इसका मज़ाऐ लें।


एक बार इस रेसिपी को ट्राय जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और इस हेल्थी और टेस्टी रेसिपीज़ के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
मसाला गोभी

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html
आवलां कैंडी

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html
चना पुलाव

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html
गाजर का हलवा

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html
चाय मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html
मिल्क मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

कबाब मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/06/shami-kaban-masala-powder.html


सवाल:-1 क्या बिना अंडे के शामी कबाब बना सकते हैं?
हाँ, आप बिना अंडे के भी बना सकते हैं। जरूरत पड़े तो ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिलाएं।

सवाल:-2 क्या इसे फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं?
हाँ, आप कच्चे कबाब 2–3 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।

सवाल:-3 क्या इसे डीप फ्राई कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन शैलो फ्राई करने से यह ज्यादा हेल्दी रहता है।

सवाल:-4 कबाब नरम कैसे बनाएं?
मिश्रण को ज्यादा सूखा या ज्यादा गीला न रखें। दाल और चिकन का संतुलन सही होना चाहिए।

             

                                    यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝




Ramzan Special Chicken Shami Kabab Recipe (Chicken Shami Kabab)
Chicken Shami Kabab is a very popular and delicious non-veg snack, especially prepared during the holy month of Ramadan for Iftar. These kababs are lightly crispy from the outside and incredibly soft and juicy from the inside.
Made with chicken, chana dal (split chickpeas), and aromatic spices, this kabab is rich in protein and quite filling.
If you want to enjoy authentic street-style flavor at home without any preservatives, this recipe is absolutely perfect for you.


             

Soft and juicy chicken shami kabab served on plate for iftar snack


Ingredients for Chicken Shami Kabab:-
1 ) Bon less chicken – 500 grams
2 ) Split Bengal Gram   – 250 grams (soaked for 1–2 hours or overnight)
3 ) Onion – 1 (thick slices)
4 ) Ginger – 3-inch piece
5 ) Garlic – 6 to 7 cloves
6 ) Onion – 2 (finely chopped)
7 ) Homemade kabab masala powder – 2 teaspoons
8 ) Green chilies – 2 (finely chopped)
9 ) Salt – 1½ teaspoons (or to taste)
10 ) Lemon juice – 1 tablespoon
11 ) Fresh coriander leaves – finely chopped
12 ) Egg – 1
13 ) Crushed red chili – 1 teaspoon
14 ) Water – 1½ cups
15 ) Oil – for shallow frying


Method to Make Chicken Shami Kabab:-
Step:- 1 Cooking the Chicken and Dal

Take a pressure cooker or a deep pan.
Add 500 grams chicken and 250 grams soaked Split Bengal Gram.
Now add
1 sliced onion, 3-inch ginger piece, 6–7 garlic cloves, 1½ teaspoons salt (or to taste), 2 teaspoons homemade kabab masala powder, 1½ cups water
Cook on medium flame for 2–3 whistles in a pressure cooker.
If cooking in a pan, cover and cook for about 15–20 minutes until soft.

Step:- 2 Dry the Moisture
Once the cooker cools down, open the lid.
If there is any excess water left, cook on low flame until the mixture becomes completely dry.
The mixture should not have any moisture.

Step:- 3 Grinding the Mixture
Allow the mixture to cool completely.
Transfer it to a mixer jar and grind into a smooth paste.
Make sure the paste is not too watery.

Step:- 4 Adding Spices and Ingredients
Now add to the ground mixture 2 finely chopped onions, 2 finely chopped green chilies, Finely chopped coriander leaves, 1 teaspoon crushed red chili, 1 tablespoon lemon juice, Mix everything well.
Now add 1 egg and mix thoroughly until everything combines properly.

Step:- 5 Shaping the Kababs
Apply a little oil to your palms.
Take small portions of the mixture and shape them into small round or flat tikki-style kababs.

Step:- 6 Frying the Kababs
Heat a frying pan and add some oil.
Once the oil is properly heated, place the kababs gently in the pan.
Shallow fry on medium flame until golden brown and crispy on both sides.
Your hot and delicious Chicken Shami Kababs are ready!


Serving Suggestions:-
Serve hot Chicken Shami Kababs with
Green chutney
Tamarind chutney
Onion slices
You can also serve them with paratha or roti.

Tips:-
1. Ifthe kababs are breaking, add a little bread crumbs.
2. For extra flavor, you can add fresh mint leaves to the mixture.
3. Do not overheat the oil; otherwise, the kababs may burn from outside.
4. You can prepare them in advance and store in the refrigerator.


Conclusion:-
Chicken Shami Kabab is an easy, tasty, and protein-rich recipe, especially perfect for Iftar during Ramadan.
Homemade kababs are always healthier and safer compared to outside food.


Do try this recipe once and enjoy it with your family.
Share your experience with us after trying it.
For more healthy and tasty recipes, follow ZamzamFoodies.


If you liked this recipe, you can also check out our other recipes below.

Video Links:- 👇

Chole Bhature https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

Snacks

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

Mathri

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

Masala Gobhi

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html

Khatta Meetha Amla Candy

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html

Chana Pulao

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html

Carrot Halwa

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html

Tea Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html

Masala Milk Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

Kabab Masala powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/06/shami-kaban-masala-powder.html


Q1:- Can we make Shami Kabab without egg?
Yes, you can make it without egg. If needed, add bread crumbs or gram flour (besan) for binding.

Q2:- Can we store it in the refrigerator?
Yes, you can store uncooked kababs in the fridge for 2–days. 

Q3:- Can we deep fry them?Yes, but shallow frying is a healthier option.

Q4:- How to make kababs soft?
Do not keep the mixture too dry or too wet. The balance between chicken and dal should be perfect.


        


                    YouTube video is available here ☝

मुँह में घुल जाने वाला शामी कबाब – आसान रेसिपी हिंदी में | Perfect Shami Kabab Recipe – Soft, Juicy

घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला पाउडर | Homemade Garam Masala Recipe in Hindi

  गरम मसाला पाउडर रेसिपी गरम मसाला भारतीय रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो हर खाने में खुशबू और स्वाद का जादू भर देता है। चाहे सब्जी हो, दाल ...

Khatta Meetha Amla Candy Recipe | बिना धूप की Amla Candy कैसे बनाएं | Healthy Amla Candy at Home