Diwali Special Sweet Recipe | Desi Ghee Balushahi | Perfect Indian Mithai for Festival

अगर आप भी हर त्योहार पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो बालूशाही का नाम जरूर याद रखिए 

ये सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि पुराने जमाने का स्वाद और घर की खुशबू है 

बाहर से करारी, अंदर से नरम और हर बाइट में शुद्ध देसी घी की मिठास।

इस बालूशाही का स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो जाता है।

त्योहार हो या शादी, हर खास मौके पर ये मिठाई थाली की शान बनाई जाती है।

सबसे अच्छी बात इसे बनाना बेहद आसान है और ज़रूरी चीजें घर में ही मिल जाती हैं।

तो चलिए, आज जानते हैं हलवाई स्टाइल बालूशाही रेसिपी

जो स्वाद में भी कमाल और दिखने में बिलकुल हलवाई वाली बालूशाही जैसी लगेगी|

जो बाहर से करारी और अंदर से बिलकुल सॉफ्ट बनती है 

त्योहार या किसी खास मौके पर ये मिठाई सबको बहुत पसंद आती है।

               


बालूशाही बनाने के लिए सामग्री :- 

1 ) मैदा 2 कप

2 ) घी 2 चम्मच 

3 ) बेकिंग पाउडर ½ चम्मच

4 ) बेकिंग सोडा 1 चुटकी

5 ) ठंडा पानी ज़रूरत अनुसार

6 ) घी तलने के लिए


चाशनी बनाने के लिए सामग्री:-

1 ) चीनी 1 कप

2 ) पानी 1 कप

3 ) इलायची पाउडर ¼ चम्मच

4 ) केसर कुछ धागे


बलुशाही बनाने की विधि:- 

एक बर्तन में 2 कप मैदा, ½ चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।

अब इसमें घी डालकर हाथों से अच्छे से मसलें ताकि मैदा में मोयन आ जाए |

अब ज़रूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी डालकर सॉफ्ट डो गूंध लें।

(डो को ज़्यादा ना गूंधें, बस एकसार करें)

अब डो ढाक्कर 10-15 मिनट के लिए सेट करने के लिए रख दें | ताकि वो सेट हो जाए।

अब 10-15 मिनट के बाद डो के छोटी-छोटी गोलाकार लोइयां बना लें, बीच में अंगूठे की मदद से हल्का सा दबा दें और डोनट जैसा आकार दे दें | 

अब एक कढ़ाही लें और उसमें घी या फिर खाने वाला तेल डाल कर हल्का गर्म करें | तेल या फिर घी बहुत ज़्यादा गरम नहीं होना चाहिए नहीं तो बालुशही उपर से गोल्डन हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी |

अब एक-एक कर कर सारी बालुशाही को घी या फिर तेल मे डालें |

अब धीमी आंच पर बालूशाही को फ्राई होने दें | जब बालुशाही थोड़ी-थोड़ी फ्राई होने लगे तब बालुशही को पलटे और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। 

जब सारी बालुशाही गोल्डन ब्राउन होने लगे तो सारी बालुशाही को एक प्लेट मे निकाल लें। 

अब चाशनी तैयार करें एक पैन लें और उसमें 1 कप चीनी और 1 कप पानी इलायची पाउडर ¼ चम्मच और कुछ केसर कुछ धागों को थोड़े से पानी मे डालकर चाशनी मे डाल कर मिलाए अब चाशनी को मध्यम आंच पर उबालें।

जब चाशनी 1 तार की चाशनी बन जाए, तो गैस बंद कर दें 

अब गरम बालूशाही को हल्की गरम चाशनी में 3-4 मिनट के लिए डुबोएं।

फिर प्लेट में निकाल लें और ऊपर चाँद के वर्क और पिस्ता या बादाम से गार्निश करें।

तैयार हैं बालुशाही अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी| 



सुझाव:-

1. बालुशाही को तलते वक्त आंच धीमी रखें ताकि अंदर तक करारी बने।

2. चाशनी ज़्यादा गाढ़ी न हो, वरना बालूशाही में अच्छे से नहीं समाएगी।

3. घी की जगह तेल का इस्तेमाल न करें, घी से ही असली स्वाद आता है।

4. आटा ज़्यादा न गूंधें

डो को बस हल्का-सा मिलाएं, ज़्यादा गूंधने से बालूशाही सख्त बन जाती है।

5. बालूशाही को हमेशा धीमी आंच पर फ्राई करें तेज आंच पर तलने से बाहर तो सुनहरी हो जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी।

6. चाशनी की consistency सही रखें 1 तार की चाशनी ( हल्की गाढ़ी ) सबसे बेहतर होती है। ज़्यादा गाढ़ी चाशनी से मिठास अंदर तक नहीं जाएगी।

7. बालूशाही गरम चाशनी में न डालें बालूशाही को हल्की गरम या ठंडी चाशनी में ही डुबोएं, वरना वो टूट सकती है।

8. सर्व करने से पहले थोड़ी देर रखें

जब बालूशाही ठंडी हो जाए, तभी परोसें इससे वो और भी करारी व स्वादिष्ट बनती है।

9. ऊपर से कटे पिस्ता, बादाम या चांदी के वर्क से सजाएं दिखने में भी शाही लगेगी और स्वाद भी बढ़ेगा।


अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपीभी देख सकते हैं।

Video Link:-👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html



यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝



If you’re planning to make something sweet for any festival, then Balushahi should definitely be on your list!

It’s not just a dessert — it’s the taste of old times and the aroma of homemade sweets.

Crispy on the outside, soft inside, and every bite melts with the richness of pure desi ghee.

The taste of this Balushahi is so delicious that anyone who eats it once will fall in love with it.

Whether it’s a festival or a wedding, this sweet always adds a royal touch to the plate.

The best part? It’s super easy to make, and all the ingredients are easily available at home.

So let’s make Halwai-Style Balushahi — that tastes amazing and looks just like the ones from your favorite sweet shop!



Ingredients for Balushahi:

For the dough:

1 ) All-purpose flour 2 cups

2 ) Ghee 2 tablespoons

3 ) Baking powder ½ teaspoon

4 ) Baking soda – a pinch

5 ) Cold water – as required

6 ) Ghee – for deep frying


For the sugar syrup:- 

1 ) Sugar – 1 cup

2 ) Water – 1 cup

3 ) Cardamom powder – ¼ teaspoon

4 ) A few saffron strands



How to Make Balushahi:

In a large bowl, mix together 2 cups of flour, ½ tsp baking powder, and a pinch of baking soda.

Add 2 tbsp ghee and rub it with your fingers until the flour becomes crumbly (this helps add richness).

Gradually add cold water and make a soft dough.

(Do not knead too much — just bring it together lightly.)

Cover the dough and let it rest for 10–15 minutes.

After resting, divide the dough into small balls. Press gently in the center with your thumb to make a slight dent (like a donut shape).

Heat ghee or oil in a deep pan on low flame.

Make sure the ghee is warm — not too hot otherwise the Balushahi will brown quickly from outside but stay raw inside.

Now, gently slide the Balushahi pieces into the pan and fry on low flame.

When they start to puff up, flip them and fry until golden brown from all sides.

Remove them on a plate and let them cool slightly.


Prepare the Sugar Syrup:-

In a pan, add 1 cup sugar and 1 cup water.

Add ¼ tsp cardamom powder and saffron strands soaked in a little water.

Boil the syrup on medium flame until it reaches one-string consistency.

Turn off the flame and keep it aside.

Now, dip the warm Balushahi pieces into slightly warm syrup for about 3–4 minutes.

Take them out, place them on a plate, and garnish with silver leaf (chandi vark) and chopped pistachios or almonds.

Your perfectly crispy-outside and soft-inside Balushahi is ready to serve!


Tips & Suggestions:

1. Always fry Balushahi on low flame so that it becomes perfectly crisp from the inside as well.

2. Do not make the sugar syrup too thick, otherwise it won’t soak properly into the Balushahi.

3. Never replace ghee with oil — the authentic taste comes only from pure desi ghee.

4. Do not over-knead the dough.

Just mix it lightly; over-kneading will make the Balushahi hard instead of soft.

5. Fry only on low flame.

If you fry on high heat, the Balushahi will turn golden on the outside but remain raw inside.

6. Check the syrup consistency carefully.

One-string consistency (slightly thick) is perfect — if it’s too thick, the sweetness won’t reach inside properly.

7. Do not dip Balushahi in hot syrup.

Always use slightly warm or cool syrup; hot syrup can cause the Balushahi to break apart.

8. Let them rest before serving.

Once the Balushahi cools completely, it becomes even crispier and tastier.

9. Garnish with sliced pistachios, almonds, or silver leaf (chandi vark) for a rich, royal look and enhanced flavor


Video Link:-👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html



Here is the YouTube video ☝






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुँह में घुल जाने वाला शामी कबाब – आसान रेसिपी हिंदी में | Perfect Shami Kabab Recipe – Soft, Juicy

घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला पाउडर | Homemade Garam Masala Recipe in Hindi

  गरम मसाला पाउडर रेसिपी गरम मसाला भारतीय रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो हर खाने में खुशबू और स्वाद का जादू भर देता है। चाहे सब्जी हो, दाल ...

Khatta Meetha Amla Candy Recipe | बिना धूप की Amla Candy कैसे बनाएं | Healthy Amla Candy at Home