इंस्टेंट हरी मिर्च का अचार की रेसिपी
हरी मिर्च का अचार भारतीय खाने का एक ऐसा हिस्सा है जो सिंपल से खाने को भी ख़ास बना देता है। चाहे दाल-चावल हो, पराठा हो या फिर रोटी-सब्जी, हरी मिर्च का तीखा और चटपटा अचार हर बाइट में स्वाद का तड़का लगा देता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय या मेहनत नहीं लगती, फिर भी इसका स्वाद बाज़ार के अचार से कहीं ज़्यादा ताज़ा और लाजवाब होता है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी इंस्टेंट हरी मिर्च का अचार और उसका स्पेशल अचार मसाला पाउडर। इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही खुशबूदार और टेस्टी अचार बना सकते हैं, जिसमें न तो किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स की ज़रूरत है और न ही लंबे समय तक धूप में रखने की। साथ ही, इसमें इस्तेमाल होने वाला अचार मसाला इतना आसान है कि आप इसे किसी भी अचार या सब्जियों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस रेसिपी में हम आपको हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे सही मात्रा मसालों का बैलेंस, और स्टोर करने के आसान तरीके ताकि आपका अचार हर बार परफेक्ट बने। अगर आप तीखा, चटपटा और देसी स्वाद पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। एक बार इसे बनाकर देखिए, यकीन मानिए आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा और घर के सभी लोग इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
अचार मसाला पाउडर बनाने के लिए सामग्री:-
1 ) सौंफ 1 बड़ा चम्मच
2 ) पीली राई ( सरसों ) 1 बड़ा चम्मच
3 ) मेथी दाना 1 बड़ा चम्मच
4 ) कलौंजी 1 छोटा चम्मच
5 ) लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
6 ) हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
7 ) नमक 1 छोटा चम्मच या ( स्वादानुसार )
8 ) हींग ½ छोटा चम्मच
9 ) अमचूर पाउडर 1 बड़ा चम्मच
10 ) सरसों का तेल 50 ग्राम
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री:-
1 ) हरी मिर्च 250 ग्राम
2 ) अचार का तैयार किया हुआ मसाला 3 से 4 चम्मच
3 ) सरसों का तेल 4 से 5 बड़े चम्मच
अचार मसाला पाउडर बनाने की विधि:-
स्टेप:-1
सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें। अब उसमें 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच पीली राई, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर, ½ छोटा चम्मच हींग, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच या स्वादानुसार नमक डाल कर बारिक पीस कर पाउडर बना लें।
स्टेप:- 2
जब सारे मसाले बारिक पीस कर पाउडर बन जाए तब पूरे मसाले को एक बाउल में निकाल लें। अब 1 छोटा चम्मच उसमें कलौंजी डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाए।
स्टेप:- 3
अब एक फ्राई पेन या कढ़ाही में 50 ग्राम सरसों का तेल डालें। और तेल को अच्छे से पका लें। ताकि तेल का कच्चापन निकल जाए। जब तेल अच्छे गर्म हो जाए तब तेल को पिसे हुए मसालों में डाल दें। मसालों मे तेल डालने से पहले तेल को थोड़ा ठंडा कर लें। जब तेल थोड़ा गुनगुना हो जाए। तब मसालों मे तेल डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाए। लीजिये
आपका अचार का मसाला पाउडर तैयार है।
हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि :-
स्टेप:-1
250 ग्राम हरी मिर्च लें। और सभी हरी मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। अब एक सूखे कपड़े से सभी हरी मिर्च को अच्छे से साफ़ कर लें।
स्टेप:-2
अब सभी हरी मिर्च को बीच मे से से काट लें। और उसके सभी बीज निकाल लें।
स्टेप:- 3
अब बीच मे से कटी हरी मिर्च के अंदर तैयार किया हुआ अचार का मसाला डालें। एक-एक कर कर सभी मिर्चियों मे अचार का मसाला डालें।
स्टेप:- 4
अब एक कढ़ाही लें और उसमें 4 से 5 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें। और तेल को अच्छे से गर्म कर लें।
स्टेप:- 5
जब तेल गर्म हो जाए तब तैयार की हुई हरी मिर्च एक-एक कर कर डालें। एक दो मिनट तक मिर्च को ऐसे ही मीडियम आँच पर तेल मे पकने दें। जब मिर्च थोड़ी मुलायम होने लगे तब मिर्च को पलते और एक दो मिनट और पका लें।
अब सारे हरी मिर्च के अचार को एक काँच के जार डालें।
लीजिये जल्दी बनने वाला हरी मिर्च का अचार अब खाने के लिए तैयार है।
इस मिर्ची के अचार को आप रोटी , पराठा, पूड़ी या चावल के साथ भी खा सकते हैं।
सुझाव:-
1. हरी मिर्च पूरी तरह सूखी होनी चाहिए नहीं तो पूरे अचार में फफूंदी लग सकती हैं।
2. तेल हमेशा गर्म करने के बाद थोड़ा ठंडा कर लें नहीं तो सारा अचार जल सकता हैं।
3. अचार को हमेशा काँच के जार में स्टोर करें। ताकि अचार लंबे समय तक खराब ना हो।
4. अगर आपको ज़्यादा तीख़ा पसंद हो तो आप लाल मिर्च अपने हिसाब से बढ़ा भी सकते हैं।
निष्कश:-
हरी मिर्च का यह इंस्टेंट अचार और घर का बना अचार मसाला पाउडर आपके खाने को एक अलग ही स्वाद देगा। यह रेसिपी आसान, जल्दी बनने वाली और लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक है। एक बार जरूर ट्राई करें, आपको बार-बार बनाने का मन करेगा।
एक बार इस अचार मसाला पाउडर और हरी मिर्च के अचार को ट्राय ज़रूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और ऐसे मसलों और टेस्टी रेसिपी के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
वीडियो लिंक:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
चना पुलाव
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html
चाय मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html
मिल्क मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html
सवाल:- अचार कितने दिन तक चलेगा?
जवाब:- सही तरीके से स्टोर करने पर 10–15 दिन आसानी से चलता है।
सवाल:- 1 क्या बिना तेल के बना सकते हैं?
जवाब:- हां, लेकिन शेल्फ लाइफ कम हो जाएगी।
सवाल:- 2 मसाला कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
जवाब:- 1 से 2 महीने तक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं।
सवाल:- 3 क्या इंस्टेंट हरी मिर्च का अचार बिना धूप में रखे बन सकता है?
जवाब:- 4 हां, यह इंस्टेंट अचार है इसलिए इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं होती। आप इसे तुरंत बनाकर कुछ घंटों बाद खा सकते हैं।
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
Instant Green Chilli Pickle Recipe
Green chilli pickle is a classic part of Indian meals that can instantly elevate even the simplest dishes. Whether it’s dal-rice, paratha, or roti-sabzi, the spicy and tangy flavor of this pickle adds a delicious kick to every bite.
The best part is that it requires very little time and effort to prepare, yet tastes fresher and more flavorful than store-bought pickles.
Today, we bring you an easy and quick recipe for Instant Green Chilli Pickle along with a special homemade pickle masala powder. With this recipe, you can prepare a fragrant and tasty pickle at home without any preservatives or long sun-drying process.
We will guide you through every detail—perfect spice balance, correct quantities, and easy storage tips—so your pickle turns out perfect every time.
Ingredients for Pickle Masala Powder:-
1 ) Fennel seeds – 1 tbsp
2 ) Yellow mustard seeds – 1 tbsp
3 ) Fenugreek seeds – 1 tbsp
4 ) Nigella seeds – 1 tsp
5 ) Red chilli powder – 1 tbsp
6 ) Turmeric powder – ½ tsp
7 ) Salt – 1 tsp (or as per taste)
8 ) Asafoetida – ½ tsp
9 ) Dry mango powder – 1 tbsp
10 ) Mustard oil – 50 grams
Ingredients for Green Chilli Pickle
1 ) Green chillies – 250 grams
2 ) Prepared pickle masala – 3–4 tbsp
3 ) Mustard oil – 4–5 tbsp
Method to Make Pickle Masala Powder:-
Step:- 1
Take a mixer jar and add fennel seeds, mustard seeds, fenugreek seeds, dry mango powder, asafoetida, turmeric powder, red chilli powder, and salt. Grind everything into a fine powder.
Step:- 2
Transfer the ground masala into a bowl. Add nigella seeds and mix well.
Step:- 3
Heat 50 grams mustard oil in a pan until it loses its raw smell. Let it cool slightly (lukewarm), then add it to the spice mix. Mix everything well.
Your pickle masala powder is ready.
Method to Make Green Chilli Pickle:-
Step:- 1
Wash 250 grams of green chillies and dry them completely. Wipe them with a dry cloth to remove any moisture.
Step:- 2
Slit the chillies lengthwise and remove the seeds.
Step:- 3
Stuff each chilli with the prepared pickle masala.
Step:- 4
Heat 4 to 5 tablespoons mustard oil in a pan.
Step:- 5
Add the stuffed chillies to the hot oil. Cook on medium flame for 1–2 minutes. Once they soften slightly, turn them and cook for another 1–2 minutes.
Transfer the pickle into a glass jar.
Your instant green chilli pickle is now ready to eat!
Serving Suggestion:-
Serve this spicy pickle with roti, paratha, puri, or rice to enhance the taste of your meal.
Tips:-
1. Make sure the green chillies are completely dry to prevent fungal growth.
2. Always heat the oil and let it cool slightly before mixing, otherwise the pickle may burn.
3. Store the pickle in a glass jar for longer shelf life.
4. Adjust red chilli powder according to your spice.
Conclusion:-
This instant green chilli pickle along with homemade masala powder adds a burst of flavor to your meals. It is quick, easy, and can be stored for several days.
Try this recipe once you’ll definitely want to make it again and again!
Don’t forget to share your experience, and for more such tasty recipes, follow ZamzamFoodies
More Recipes:-
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
Chana Pulao
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html
Chai Masala Powder
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html
Milk Masala Powder
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html
Q1. How long does the pickle last?
Ans:- It can last for 10–15 days if stored properly.
Q2. Can we make it without oil?
Ans:- Yes, but the shelf life will be shorter.
Q3. How long can we store the masala?
Ans:- You can store it in an airtight container for 1–2 months.
Q4. Can this pickle be made without sun drying?
Ans:- Yes, this is an instant pickle, so no sun drying is required. You can consume it within a few hours of preparation.
Here is the YouTube video 👆




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें