काबुली चना पुलाव एक बेहद सुगंधित और हल्का-फुल्का राइस डिश है जिसे बासमती चावल और उबले हुए चनों के साथ बहुत ही आसान मसालों में तैयार किया जाता है। यह झटपट बनने वाली रेसिपी है और लंच, डिनर या लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट रहती है।
इस पुलाव की खासियत है इसका हल्का मसालेदार स्वाद और चने की नरम बनावट।
चना पुलाव बनाने के लिए सामग्री:-
1 ) बासमती चावल 1 कप ( 2 घंटे भीगे पानी मे हुए )
2 ) काबुली चना ( छोले ) 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
3 ) प्याज़ 2 (पतले स्लाइस)
4 ) टमाटर 2 ( बारीक कटे हुए )
5 ) हरी मिर्च 3 से 4
6 ) अदरक-लहसुन पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
7 ) हरी मिर्च कुटी हुई
8 ) तेज पत्ता 2
9 ) दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा
10 ) लौंग 4 से 5
11 ) काली मिर्च 4 से 5
12 ) दही 50 ग्राम
13 ) हरी इलायची 2
14 ) बड़ी इलायची 1
15 ) ज़ीरा 1 चम्मच
16 ) चक्रफूल 1
17 ) कुटा हुआ धनिया पाउडर 1 चम्मच
18 ) भूना हुआ ज़ीरा पाउडर 1 चम्मच
19 ) सौंफ पाउडर 1 चम्मच
20 ) निंबू के स्लाइस 3 से 4
21 ) तेल या घी 2 बड़े चम्मच
22 ) नमक 1 चम्मच ( स्वादानुसार )
23 ) हरा धनिया ( ऊपर से डालने के लिए )
24 ) अदरक लच्छे थोड़े-से
25 ) पानी 2 कप
26 ) निंबू का रस थोड़ा-सा
27 ) केवड़ा वॉटर 2 से 3 बूंद
चना पुलाव बनाने की विधि:-
स्टेप:-1 काबुली चना और बासमती चावल को भिगोना।
सबसे पहले 1 कप काबुली चनों को रातभर पानी मे भिगो लें। और 1 कप चावल को 2 घंटे तक पानी मे भिगो कर रख दें।
अब भिगोए हुए काबुली चनों को कुकर में 3 से 4 सीटी तक सॉफ्ट होने तक उबाल लें।
अब चनों का पानी छानकर अलग रख लें।
स्टेप:- 2 मसालों की तड़का तैयार करना
एक कड़ही या कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल या घी डालें और गरम करें।सबसे पहले तेल में 2 प्याज़ पतले स्लाइस मे कटी हुई डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट मे निकाल लें।
अब उसी तेल इसमें 2 बारिक कटे हुए टमाटर 1 चम्मच ज़ीरा, 2 तेज पत्ता, 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा, 2 इलायची और 4 से 5 लौंग, 4 से 5 काली मिर्च, 1 बड़ी इलायची, 1 चक्रफूल, 50 ग्राम दही 2 हरी मिर्च कुटी हुई, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच धनिया पाउडर कुटा हुआ, 1 चम्मच सौंफ पाउडर,1 चम्मच भूना ज़ीरा पाउडर, 3 से 4 निंबू के स्लाइस, थोड़े से अदरक के लच्छे, थोड़ा सा निंबू का रस, 1 चम्मच या ( स्वादनुसार ) नमक डालकर अच्छे से भूनें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब आँच धीमी कर दें और मसालों को थोड़ा और तक भूनें।
स्टेप :- 3 चना डालना
जब सारे मसाले अच्छे से भून जाए तब उसमें उबले हुए काबुली चने डालें और अच्छी तरह मिलाए। अब चनो मे 2 कप पानी डाल कर थोड़ा उबाल आने दें।
स्टेप :- 4 चावल डालना
जब पानी मे उबाल आ जाए तब उसमें भीगे हुए बासमती चावल डालें और हल्के हाथों से मिलाए।
तेज आँच पर एक उबाल आने दें।
फिर धीमी आंच पर ढककर 12 से 15 मिनट तक पकने दें।
स्टेप:- 5 चावल मे भाप देना
जब चावल नरम और दानेदार हो जाएँगे। तो आँच बंद कर दें। अब उसमें थोड़ा सा हरा धनिया और थोड़ा सा केवड़ा वॉटर डालें। और एक कपड़े से ढक्कर 1 से 2 मिनट भाप लगा दें।
अब ढक्कर हटा कर पुलाव को चम्मच की मदद से हल्के हाथों से उपर नीचे मिलाए
तैयार हैं गरमा गर्म चना पुलाव।
एक प्लेट मे चना पुलाव निकाल कर हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम परोसें।
सुझाव:-
1. चावल हमेशा़ बासमती लें इससे पुलाव दानेदार और सुंदर बनता है।
2. चने सॉफ्ट होने चाहिए अगर चने सख्त रहेंगे तो पुलाव का स्वाद खराब लगेगा।
3. पानी का माप 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी ठीक होता हैं इससे पुलाव दानेदार और खिला-खिला बनता है।
4. घी डालने से पुलाव मेज्यादा खुशबू आएगी घी का एक चम्मच स्वाद को डबल कर देता है।
5. आप इसमें मटर या गाजर भी जोड़ सकती हैं।
6. अगर पुलाव कुकर में बनाना हों तो 2 सीटी ठीक हैं।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
A fragrant and light rice dish made with basmati rice and soft boiled chickpeas. This pulao is mildly spiced, easy to prepare, and perfect for lunch, dinner, or lunch boxes. The best part of this recipe is the soft texture of the chickpeas and the subtle, aromatic flavor of the spices.
Ingredients for Chana Pulao
1 ) Basmati rice – 1 cup ( soaked for 2 hours )
2 ) Kabuli chana ( Chickpeas ) – 1 cup ( soaked overnight )
3 ) Onions – 2 ( thinly sliced )
4 ) Tomatoes – 2 ( finely chopped )
5 ) Green chilies – 3 to 4
6 ) Ginger–garlic paste – 1 tbsp
7) Crushed green chilies
8 ) Bay leaves – 2
9 ) Cinnamon – 1 small piece
10 ) Cloves – 4 to 5
11 ) Black peppercorns – 4 to 5
12 ) Curd (yogurt) – 50 g
13 ) Green cardamom – 2
14 ) Black cardamom – 1
15 ) Cumin seeds – 1 tsp
16 ) Star anise – 1
17 ) Crushed coriander powder – 1 tsp
18 ) Roasted cumin powder – 1 tsp
19 ) Fennel powder – 1 tsp
20 ) Lemon slices – 3 to 4
21 ) Oil or ghee – 2 tbsp
22 ) Salt – 1 tsp (or to taste)
23 ) Fresh coriander (for garnishing)
24 ) Ginger juliennes
25 ) Water – 2 cups
26 ) Lemon juice – a little
27 ) Kewra water – 2 to 3 drops
How to Make Chana Pulao
Step:- 1 Soak the chickpeas and rice
Soak 1 cup chickpeas overnight.
Soak 1 cup basmati rice for 2 hours.
Boil the soaked chickpeas in a pressure cooker for 3–4 whistles until soft.
Strain the chickpeas and set them aside.
Step:- 2 Prepare the masala (tempering)
Heat 2 tbsp oil or ghee in a pan or pressure cooker.
Add sliced onions and fry until golden brown. Remove and keep aside.
In the same oil add:
2 Chopped tomatoes,
1 tsp cumin seeds, 2 bay leaves,Cinnamon, cloves, black peppercorns,
Green and black cardamom,
1 Star anise, 50 g curd, Crushed green chilies,
1 tbsp ginger-garlic paste,
Coriander powder, fennel powder, roasted cumin powder, Lemon slices, ginger juliennes, Lemon juice, Salt
Sauté everything well until the masala releases oil and becomes aromatic.
Step:- 3 Add chickpeas
Add the boiled chickpeas to the cooked masala and mix well.
Pour in 2 cups of water and let it come to a boil.
Step:- 4 Add the rice
Add the soaked basmati rice and mix gently.
Allow it to boil on high heat once.
Then cover and cook on low heat for 12–15 minutes until the rice is soft and fluffy.
Step:- 5 Give steam (Dum)
When the rice is cooked, turn off the heat.
Sprinkle fresh coriander and 2–3 drops of kewra water.
Cover with a cloth and let the pulao rest for 1–2 minutes.
Gently fluff the rice using a spoon.
Your aromatic Kabuli Chana Pulao is ready!
Serve hot with green chutney or raita.
Tips:-
1. Always use basmati rice for fluffy and separate grains.
2. Chickpeas should be soft; hard chickpeas will ruin the texture.
3. The perfect ratio is 1 cup rice : 2 cups water.
4. Adding ghee enhances the aroma and taste.
5. You can add peas or carrots for extra flavor.
6. If cooking in a pressure cooker, cook for 2 whistles.
If You liked this recipe, you can also check out our other delicious recipes
Video Link:- 👇
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
Here is the YouTube video ☝


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें