अगर आपको या बच्चों को सादा दूध पीना बोरिंग लगता है, तो होममेड मिल्क मसाला पाउडर एक परफेक्ट समाधान है। यह खुशबूदार और रिच मिल्क मसाला दूध के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है और उसे और भी हेल्दी व अरोमेटिक बनाता है।
सूखे मेवों और पारंपरिक मसालों से बना यह मिल्क मसाला खासतौर पर सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। बिना किसी प्रिज़रवेटिव के बना यह घरेलू मिल्क मसाला बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
सुबह का दूध हो या रात का, इस आसान रेसिपी से दूध पीना अब एक मज़ेदार और स्वादिष्ट आदत बन जाएगा।
मिल्क मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री:-
1 ) बादाम 10 से 15
2 ) काजू 10 से 15
3 ) पिस्ता 8 से 10
4 ) सौंफ 1 चम्मच
5 ) काली मिर्च 5 से 6
6 ) केसर 10 से 12 धागे
दूध बनाने के लिए
7 ) फुल क्रीम दूध 2 कप
8 ) चीनी 2 चम्मच (स्वादानुसार)
9 ) मिल्क पाउडर 2 चम्मच
10 ) गुलाब की सूखी पंखुड़ियाँ 2 से 3 ( सजाने के लिए )
मिल्क मसाला बनाने की विधि:-
स्टेप:-1 ड्राई फ्रूटस को सुखाना
सबसे पहले एक कढ़ाही या फ्राई पेन लें ।
अब उसमें 10 से 15 बादाम, 10 से 15 काजू, 8 से 10 पिस्ता डालें और हल्की आँच पर हल्का सा भून लें। जब सारे ड्राई फ्रूटस भून जाए तो आँच बंद कर दें।
अब सारे ड्राई को एक प्लेट मे निकाल लें।
अब उसी फ्राई पेन मे 1 चम्मच सौंफ, 5 से काली डालें और इनको भी हल्का सी खुशबू आने तक भूनें।
अब एक प्लेट मे सभी सभी मसालों को निकाल लें और ठंडा होने दें।
स्टेप:- 2 मसालों को पीसना
जब सारे मसाले ठंडे हो जाए तो सभी मसालों को मिक्सी जार मे डालें और दरदरा सा पाउडर बना लें।
तैयार है मिल्क मसाला पाउडर मिल्क मसाला पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
स्टेप:- 3 दूध तैयार करना
अब एक कढ़ाही लें उसमें 2 कप दूध डालें और दूध को उबाल लें। जब दूध उबल जाए तब उसमें 2 चम्मच चीनी डालें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाए। अब थोड़ा सा दूध एक कटोरी मे निकाले और उसमें 10 से 12 केसर के धागे डालें और अच्छे से मिलाए। अब उसमें 2 चम्मच मिल्क पाउडर डालें और अच्छे से मिलाए।
स्टेप:- 4 तैयार किया हुआ मिल्क मसाला पाउडर डालना
जब सारा दूध अच्छे से पक जाए तब उसमें 2 चम्मच तैयार किया हुआ मिल्क मसाला पाउडर डालें और अच्छे से मसाले को मिलाए 5 मिनट दूध को और पका लें। 5 मिनट बाद जब दूध अच्छे से पक जाए तो आँच बंद कर दें।
स्टेप:- 5 सर्व करना / परोसना
अब गर्म गर्म दूध को गिलास मे निकाल लें ऊपर से गुलाब की पत्ती डालें तैयार है मिल्क मसाला।
ठंड मे गरमा गर्म सर्व करें।
सुझाव:-
1. सूखे मेवों को पीसने से पहले अच्छी तरह ठंडा कर लें, इससे पाउडर एकदम बारीक बनेगा।
2. मसालों को तेज़ आंच पर न भूनें, वरना खुशबू और स्वाद दोनों खराब हो सकते हैं।
3. अगर बच्चों के लिए बना रही हैं तो जायफल और दालचीनी की मात्रा थोड़ी कम रखें।
4. ज्यादा समय तक स्टोर करने के लिए मसाले को पूरी तरह ठंडा करके ही एयरटाइट कंटेनर में भरें।
5. बेहतर स्वाद के लिए मिल्क मसाला डालने के बाद दूध को 1–2 मिनट हल्का उबाल दें।
निष्कर्ष:-
यह होम मेड मिल्क मसाला पाउडर दूध को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने का एक आसान और हेल्दी तरीका है।
इसमें इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक सामग्री बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद होती है।
बिना किसी प्रिज़रवेटिव के बना यह मिल्क मिल्क मसाला पाउडर रेसिपी ज़रूर ट्राई करें।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
If you or your children find plain milk boring, then homemade Milk Masala Powder is a perfect solution. This aromatic and rich milk masala enhances the taste of milk many times and makes it healthier and more flavorful.
Prepared using dry fruits and traditional spices, this milk masala is especially beneficial during winters as it helps keep the body warm and boosts energy. Made without any preservatives, this homemade milk masala is completely safe for both children and adults.
Whether it’s morning milk or night-time milk, with this easy recipe, drinking milk will become a delicious and enjoyable habit.
Ingredients Required for Milk Masala
For Dry Milk Masala Powder:-
1 ) Almonds – 10 to 15
2 ) Cashews – 10 to 15
3 ) Pistachios – 8 to 10
4 ) Fennel seeds – 1 teaspoon
5 ) Black pepper – 5 to 6
6 ) Saffron strands – 10 to 12
For Preparing Milk
7 ) Full cream milk – 2 cups
8 ) Sugar – 2 teaspoons (as per taste)
9 ) Milk powder – 2 teaspoons
10 ) Dried rose petals – 2 to 3 (for garnish)
Method to Prepare Milk Masala
Step:- 1 Roasting Dry Fruits & Spices
First, take a kadai or frying pan.
Add almonds, cashews, and pistachios, and roast them lightly on low flame. Once roasted, switch off the flame and transfer them to a plate.
In the same pan, add fennel seeds and black pepper and roast lightly until aromatic. Remove them onto a plate and let all the ingredients cool completely.
Step:- 2 Grinding the Masala
Once all the roasted ingredients are completely cool, add them to a mixer jar and grind into a coarse powder.
Your Milk Masala Powder is ready. Store it in an airtight container.
Step:- 3 Preparing the Milk
Take a kadai and add 2 cups of milk. Bring it to a boil.
Once the milk starts boiling, add sugar and mix well.
Take a small amount of hot milk into a bowl, add saffron strands, and mix properly. Then add milk powder and mix until smooth. Add this mixture back into the boiling milk.
Step:- 4 Adding Milk Masala Powder
Now add 2 teaspoons of prepared milk masala powder to the milk and mix well. Let the milk cook for another 5 minutes on low flame.
After 5 minutes, switch off the flame once the milk is well cooked and aromatic.
Step:- 5 Serving
Pour the hot milk into serving glasses and garnish with dried rose petals.
Serve hot during winters.
Tips:-
1. Allow dry fruits to cool completely before grinding to get a fine powder.
2. Do not roast spices on high flame, as it can spoil the aroma and taste.
3. If preparing for children, reduce the quantity of strong spices like nutmeg or cinnamon (if used).
4. For longer storage, always cool the masala completely before storing it in an airtight container.
5. For better flavor, simmer the milk for 1–2 minutes after adding milk masala powder.
Conclusion:-
This homemade Milk Masala Powder is an easy and healthy way to make milk more tasty and aromatic.
The natural ingredients used in this recipe are beneficial for both children and adults.
Do try this preservative-free milk masala powder recipe at home.
If you liked this recipe, do check out our other recipes as well.
Video Links: 👇
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें