आज की रेसिपी है एकदम हेल्दी, स्वादिष्ट और हर घर में पसंद की जाने वाली खट्टी-मीठी आँवला कैंडी। आँवला मौसम में आसानी से मिल जाता है विटामिन-C से भरपूर यह कैंडी इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है। घर पर बनी आँवला कैंडी बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के बनती है और उससे बनी ये कैंडी लंबे समय तक खराब नहीं होती। इसे बनाना बहुत आसान है, और सबसे खास बात बिना धूप के भी झटपट तैयार हो जाती है। बच्चे हों या बड़े, सबको ये रेसिपी बेहद पसंद आती है।
आवश्यक सामग्री:-
1 ) आँवला 500 ग्राम
2 ) ज़ीरा पाउडर 1 चम्मच
3 ) हींग ½ चम्मच
4 ) लाल मिर्ची पाउडर ½ चम्मच
5 ) काला नमक ½ चम्मच
6 ) नमक ½ चम्मच
7 ) गुड़ 1 कप
8 ) निंबू का रस ½ चम्मच
9 ) आमचूर पाउडर 1 चम्मच
10 ) अजवाइन पाउडर ½ चम्मच
11 ) अदरक का पेस्ट ½ चम्मच
12 ) पिसी हुई चीनी का पाउडर
13 ) काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच
14 ) कॉर्न फ्लोर पाउडर 1 चम्मच
15 ) पानी ( आवश्यकतानुसार )
आँवला कैंडी बनाने की विधि:-
स्टेप:-1 आँवला तैयार करना
आँवला को अच्छी तरह धोकर अलग रखें। अब
एक बड़े बर्तन या कढ़ाही लें उसमें पानी सारे आँवले डाल कर उबाल लें।
आँवले को 7–8 मिनट इतना उबालें कि वह हल्का नरम हो जाए।
आँवला निकालकर ठंडा होने दें और हाथ से आसानी से फाँकों में अलग कर लें।
स्टेप 2:- आँवला को पीसना
अब एक मिक्सी जार लें और उसमें उबले हुए आँवला के पीस डाल कर पेस्ट बना लें।
स्टेप 3:- आँवला को पकाना
अब एक बर्तन या कढ़ाई लें। अब उसमें पिसे हुए आँवला डाल कर अच्छे से पकाएं। ताकि उसकी कसावट निकल जाए।
स्टेप 4:-मसाला मिलाना
अब पके हुए आँवला के पेस्ट मे 1 कप गुड़ डाल कर अच्छे से पकाएं। अब उसमें 1 चम्मच ज़ीरा पाउडर, ½ चम्मच हींग,½ चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, ½ चम्मच काला नमक, ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच निंबू का रस,1 चम्मच आमचूर पाउडर, ½ चम्मच अजवाइन पाउडर, ½ चम्मच अदरक का पेस्ट, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल कर सभी मसालों को अच्छे से पकाएँ ताकि सारे मासले मिक्स हो जाए।
आँवला के पेस्ट को हल्की आँच पर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
अब उसमें 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर पाउडर को थोड़े से पानी मे घोल कर डालें और अच्छे से सब को मिलाएं।
आँवला के पेस्ट को हल्की आँच पर तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक पूरा पेस्ट गढ़ा ना होने लगे।
जब सारा पेस्ट गढ़ा होने लगे तब आँच को बंद कर दें। और सारे पेस्ट को एक प्लेट मे निकाल लें। और ठंडा होने के लिए रख दें।
स्टेप 5:-आँवले के पेस्ट की गोलियाँ बनाना
जब सारा पेस्ट ठंडा हो जाए तब उसकी छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें।
और पिसी हुई चीनी के पाउडर मे सभी गोलियों को कोट कर लें।
तैयार है आँवला की खट्टी मीठा कैंडी
स्टेप 5:- स्टोर करना
आँवला कैंडी को एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें।
यह 6 महीनों तक बिल्कुल फ्रेश रहती है।
सुझाव:-
1. आँवला बिल्कुल सही उबला हो
ज्यादा उबालने से पल्प निकल जाता है और कम उबलने पर फाँकें अलग नहीं होतीं।
2. गुड़ की जगह चीनी भी डाल सकते हैं ।
मीठा ज्यादा पसंद हो तो 400 ग्राम तक चीनी ले सकती हैं।
4. फफूंदी से बचने के लिए पूरा सूखना ज़रूरी
अगर आँवला हल्का गीला रह गया तो वह खराब हो सकता है।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैकस
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
Amla Candy Recipe (Tangy & Sweet | No Sun-Drying | Long Shelf Life)
Today’s recipe is a super healthy, delicious, and widely loved Tangy–Sweet Amla Candy. Amla is easily available during the winter season, and this candy—rich in Vitamin C—helps boost immunity, improves digestion, and provides natural energy. The best part is that this homemade amla candy contains no preservatives, stays fresh for many months, and can be made instantly without sun-drying. Kids and adults love it alike
Ingredients Needed:-
1 ) Amla (Indian gooseberry) – 500 grams
2 ) Cumin powder – 1 tsp
3 ) Asafoetida – ½ tsp
4 ) Red chilli powder – ½ tsp
5 ) Black salt – ½ tsp
6 ) Salt – ½ tsp
7 ) Jaggery – 1 cup
8 ) Lemon juice – ½ tsp
9 ) Dry mango powder – 1 tsp
10 ) Carom seed (ajwain) powder – ½ tsp
11 ) Ginger paste – ½ tsp
12 ) Powdered sugar – as required
13 ) Black pepper powder – ½ tsp
14 ) Cornflour Powder – 1 tsp
15 ) Water – as required
How to Make Amla Candy
Step 1:- Preparing the Amla
Wash the amla thoroughly and keep them aside.
In a large pan or wok, add water and all the amla.
Boil the amla for 7–8 minutes until they become slightly soft.
Remove them from the water, let them cool, and separate the segments using your hands.
Step 2:- Grinding the Amla
Add the boiled amla segments to a mixer jar.
Grind them into a smooth paste.
Step 3:- Cooking the Amla Paste
Heat a pan or wok and add the amla paste.
Cook it well to remove the raw taste and slight bitterness.
Step 4:- Mixing the Spices
Add 1 cup jaggery to the cooked amla paste and mix well.
Add all the spices1 tsp cumin powder,½ tsp asafoetida, ½ tsp red chilli powder, ½ tsp black salt, ½ tsp regular salt'½ tsp lemon juice, 1 tsp dry mango powder, ½ tsp ajwain powder, ½ tsp ginger paste,
½ tsp black pepper powder.
Mix everything and cook the mixture on low flame for 10–15 minutes.
Now mix 1 tsp cornflour in a little water and pour it into the mixture.
Cook until the entire mixture thickens well.
Turn off the heat and transfer the thick mixture onto a plate to cool completely.
Step 5:- Making the Candy Balls
Once the mixture cools down, shape it into small bite-sized balls.
Roll all the balls in powdered sugar until well coated.
Your Tangy–Sweet Amla Candy is ready!
Step 6:- Storing the Candy
Store the prepared amla candy in an airtight container.
It stays fresh for up to 6 months.
Tips & Suggestions:-
1. Boil the amla correctly
Over-boiling makes them mushy, and under-boiling makes it hard to separate the segments.
2. Sugar can be used instead of jaggery
If you prefer a sweeter taste, you can use up to 400 grams of sugar.
3. Dry completely to avoid fungus
Ensure the candy mixture is not moist before storing, or it may spoil.
If you liked this recipe, check out our other recipes
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
Here is the YouTube Video ☝


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें