मसाला गोभी की सब्जी उत्तर भारत की एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है, जो अपने ताजे मसालों, खुशबू और करारी बनावट के लिए जानी जाती है। इसे आप दोपहर या रात के खाने में रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह सब्जी सर्दियों के मौसम में खासतौर पर बनाई जाती है क्योंकि उस समय ताजी फूलगोभी का स्वाद सबसे बेहतरीन होता है।
गोभी फ्राई करने के लिए सामग्री:-
1 ) फूलगोभी 500 ग्राम
2 ) लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
3 ) हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
मसाला गोभी बनाने के लिए सामग्री:-
1 ) आलू 3
2 ) टमाटर 2 ( बारीक कटे हुए )
3 ) प्याज़ 2 ( बारीक कटी )
4 ) अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
5 ) हरी मिर्च 1
6 ) ज़ीरा 1 चम्मच
7 ) लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
8 ) हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
9 ) धनिया पाउडर 1 चम्मच
10 ) गरम मसाला पाउडर ½ छोटा चम्मच
11 ) नमक 1 चम्मच या स्वादानुसार
12 ) तेल 2 या 3 बड़े चम्मच
13 ) कसूरी मेथी ( थोड़ी सी )
14 ) हरा धनिया सजाने के लिए
मसाला गोभी बनाने की विधि:-
स्टेप :- 1 गोभी की तैयारी करें
गोभी के टुकड़े काटकर हल्के नमक वाले गर्म पानी में 5 मिनट के लिए रख दें ताकि उसमें मौजूद कीड़े-मकौड़े निकल जाएं।
फिर उसमें 500 ग्राम लें। उसमें लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच,हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच नमक ½ छोटा डाल कर अच्छे से मिलाए।
स्टेप:-2 गोभी को हल्का फ्राई करें
कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और गोभी के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। फिर निकालकर अलग रख दें।
अब उसी तेल मे 3 आलू को डाल कर फ्राई करें। आलूओ थोड़ा सुनहरा होने तक फ्राई करें।
स्टेप:-3 मसाला तैयार करें
अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेल डालें, फिर उसमें 1 चम्मच ज़ीरा डाल कर तड़काएं, फिर उसमें 2 प्याज़ ( बारीक कटी ) डालकर सुनहरा होनें तक भूनें।
अब उसमें 1 हरी मिर्च डालें। 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें।
अब उसमें हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच , धनिया पाउडर 1 चम्मच पाउडर, नमक 1 चम्मच या स्वादानुसार डालें और अच्छे से भूनें। मसालों को तब तक भूनें जब तक मसाला तेल छोड़ने लगे। अब उसमें 2 बारीक कटे हुए टमाटर डालें और अच्छे से भूनें।
स्टेप:- 4 गोभी और आलू मिलाएं
अब फ्राई की हुई गोभी और फ्राई किए हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। ताकि हर टुकड़ों पर मसाला अच्छे से लिपट जाए।
अब मसाला गोभी ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब उसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाए। और 1 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। उपर से हरा धनिया डालकर मिला लें। और गैस बंद कर दें।
तैयार हैं मसाला गोभी इसको रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।
सुझाव:-
1. गोभी को ज्यादा फ्राई न करें वरना यह सख्त हो जाएगी।
2. भूनते समय थोड़ा पानी डालने से ग्रेवी स्मूद बनेगी।
3. देसी घी में बनाने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
4. बिना टमाटर के स्वाद चाहिए तो दही भी डाल सकते हैं।
5. हेल्दी ऑप्शन के लिए तेल की जगह सरसों का तेल या कम तेल में बनाएं।
6. चाहे हें तो इसमें थोड़ी हरी मटर डालकर "गोभी मटर मसाला" भी बना सकते हैं।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
Masala Gobi is one of the most popular North Indian dishes, known for its rich spices, aroma, and crispy texture. It can be served for lunch or dinner with roti, paratha, or rice. This dish is especially loved during the winter season when fresh cauliflower is available and tastes the best.
Ingredients for Frying Cauliflower:-
1 ) Cauliflower – 500 grams
2 ) Red chili powder – ½ tsp
3 ) Turmeric powder – ½ tsp
Ingredients for Making Masala Gobi:-
1 ) Potatoes – 3
2 ) Tomatoes – 2 (finely chopped)
3 ) Onions – 2 (finely chopped)
4 ) Ginger-garlic paste – 1 tbsp
5 ) Green chili – 1
6 ) Cumin seeds – 1 tsp
7 ) Red chili powder – 1 tsp
8 ) Turmeric powder – ½ tsp
9 ) Coriander powder – 1 tsp
10 ) Garam masala powder – ½ tsp
11 ) Salt – 1 tsp or as per taste
12 ) Oil – 2 to 3 tbsp
13 ) Kasuri methi (dried fenugreek leaves) – a pinch
14 ) Fresh coriander – for garnish
Method to Make Masala Gobi:-
Cut the cauliflower into medium-sized florets and soak them in warm salted water for 5 minutes to remove any insects or dirt.
Take 500 grams of cauliflower and mix it with ½ tsp turmeric powder, ½ tsp red chili powder, and ½ tsp salt. Mix well and keep aside.
Step 2: Lightly Fry the Cauliflower
Heat some oil in a pan or kadhai and fry the cauliflower pieces until they turn light golden. Remove and set aside.
In the same oil, fry 3 chopped potatoes until they turn light golden. Take them out and set aside.
Step 3: Prepare the Masala Base
In the same kadhai, add a little more oil if needed. Add 1 tsp cumin seeds and let them splutter.
Add 2 finely chopped onions and sauté until golden brown.
Add 1 green chili and 1 tbsp ginger-garlic paste. Fry well until the raw smell disappears.
Now add ½ tsp turmeric powder, 1 tsp red chili powder, 1 tsp coriander powder, and 1 tsp salt (or to taste). Mix and roast the spices until oil starts to separate from the masala.
Then add 2 finely chopped tomatoes and cook until they become soft and the masala releases oil.
Step 4: Combine Everything
Add the fried cauliflower and fried potatoes to the cooked masala. Mix well so that every piece is coated with the masala.
Cover the pan and cook on low flame for 10 minutes.
Now add a pinch of kasuri methi and ½ tsp garam masala powder. Mix and cook for another minute.
Turn off the gas and garnish with freshly chopped coriander leaves.
Your Masala Gobi is ready to serve! Enjoy it hot with roti, paratha, or jeera rice.
Tips:-
1. Do not over-fry the cauliflower; it can become hard.
2. Add a little water while roasting spices to make the gravy smoother.
3. Cooking in ghee enhances the flavor and aroma.
4. For a tangy taste, you can replace tomatoes with yogurt.
5. For a healthier version, use mustard oil or less oil.
6. You can also add green peas to make “Gobi Matar Masala.”
If you liked this recipe, you can also check out our other delicious recipes
Video Link:-👇
Chole Bhature:-
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks:-
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi:-
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri:-
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
Watch the full recipe video on our YouTube channel☝


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें