बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी रेसिपी | घर पर आसान और स्वादिष्ट Chicken Biryani Recipe

 

घर पर खुशबूदार चिकन बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी, बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी
चिकन बिरयानी भारत की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा डिशों में से एक है। इसकी खुशबूदार मसालों की महक, नरम चिकन और लंबे दाने वाले बासमती चावल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आमतौर पर बिरयानी बनाने से पहले चिकन को मेरिनेट किया जाता है, लेकिन कई बार हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम चिकन को मेरिनेट करके रखें। ऐसे में बिना मेरिनेट की चिकन बिरयानी एक बेहतरीन और आसान विकल्प है।
इस रेसिपी में हम बिना मेरिनेट किए हुए चिकन के साथ स्वादिष्ट और खुशबूदार बिरयानी बनाना सीखेंगे। सही मसालों और आसान तरीके से पकाने पर यह बिरयानी भी उतनी ही स्वादिष्ट बनती है जितनी पारंपरिक तरीके से बनाई गई बिरयानी। अगर आप जल्दी में एक टेस्टी और लाजवाब बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
इस आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी की मदद से आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट चिकन बिरयानी बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते
हैं।

Chicken Biryani Recipe Step by Step


चिकन बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
1 ) चिकन  500 gm
2 ) दही 1 कप
3 ) अदरक लहसुन पेस्ट 2 बड़े चम्मच
4 ) लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
5 ) घर का बना बिरयानी मसाला पाउडर 2 बड़ा चम्मच
6 ) नमक 1 चम्मच या ( स्वाद अनुसार )
7 ) दालचीनी 2 से 3  टुकड़े
8 ) इलायची  2
9 ) बड़ी काली इलायची 1
10 ) काली मिर्च 2 से 3
11 ) लौंग 2 से 3
12 ) बिरयानी का रंग ½ छोटा चम्मच
13 ) भूना ज़ीरा पाउडर ½ छोटा चम्मच
14 ) तेल या घी 3 बड़े चम्मच
15 ) हरी मिर्च का अचार 2 बड़े चम्मच

चावल के लिए
16 ) बासमती चावल 1 किलो
17 ) पानी ( ज़रूरत अनुसार )
18 ) नमक  1 बड़ा चम्मच या ( स्वाद अनुसार )
19 ) दालचीनी 2 टुकड़े
20 ) हरी मिर्च  3
21 ) लौंग 2
22 ) काली मिर्च 2
23 ) तेल 1 चम्मच

बिरयानी बनाने के लिए
24 ) बिरयानी का रंग ½ छोटा चम्मच ( पानी मे घोला हुआ )
25 ) केवड़ा वाटर 2 से 3 बूंद
26 ) हरी मिर्च का अचार ½ छोटा चम्मच


चिकन बिरयानी बनाने की विधि:-
स्टेप:- 1 चिकन साफ़ करना

सबसे पहले चिकन को साफ़ पानी से अच्छे से धो लें। ताकि उसमें कोई गंदगी ना लगा रहे। अब उसमें थोड़ा पानी ½ चम्मच नमक  डाल कर 5 मिनट के लिए रख दें। ताकि चिकन की बदबू निकल जाए। अब 5 मिनट के बाद एक बार और चिकन को साफ़ पानी से धो लें।

स्टेप:- 2 चावल भिगोना
एक बर्तन में 1 किलो बासमती चावल लें उसे अच्छे से साफ़ कर-कर लें और अच्छे से धो लें। और 1 घंटे के लिए या रातभर भिगोने के लिए रख दें।

स्टेप:- 3 चिकन का मसाला बनाना
सबसे पहले एक बर्तन में चिकन लें। उसमें 500 ग्राम चिकन, 2 से 3 टुकड़े दालचीनी, 2 हरी इलायची, 1 बड़ी काली इलायची, 2 से 3 लौंग, 2 से 3 काली, 1 कप  दही, 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बडे चम्मच बिरयानी मसाला पाउडर , 1 चम्मच नमक ,½ छोटा चम्मच भूना ज़ीरा पाउडर  और  ½ छोटा चम्मच हरी मिर्च का अचार डालकर अच्छे से मिलाएँ। और 10 मिनट मीडियम आँच पर ढक्कर चिकन को गलने तक पकाए। 10 मिनट बाद जब चिकन गल जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप:- 4 चावल उबालना
एक बड़े बर्तन में ज़रूरत अनुसार पानी  डालें और पानी उबाल लें। अब उसमें 3 से 4 लौंग, 3 से 4 काली मिर्च, 2 से 3 हरी मिर्च और2 से 3 टुकड़े दालचीनी और 1 चम्मच तेल डालकर मिलाएँ। 1 किलो  भीगे हुए बासमती चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें। चवालो को 80% तक गलने तक पकाएँ जब चावल 80% तक पक जाए तो चवालो का पानी छान लें।
और छाने हुए चावल को एक अलग बर्तन में निकाल लें।

स्टेप:- 5 बिरयानी की लेयर बनाना
अब बर्तन लें उसमें थोड़े से पके हुए चावल डालें और आधे चिकन की परत लगाएँ। फिर आधे चावल की परत लगाएँ। फिर आधे चिकन की परत लगाएँ। फिर बाकी चावल डाल दें। और ऐसे ही चवाल और चिकन की लेयर बना लें। अब उसके ऊपर ½ छोटा चम्मच हरी मिर्च का आचार डालें और ½ छोटा चम्मच थोड़े से पानी मे घोला हुआ बिरयानी का रंग, और 2 से 3 बूंद केवड़ा वाटर, डालें।

स्टेप:- 6 बिरयानी दम पर लगाना
अब बिरयानी को  कपड़े से ढक दें और फिर ढक्कन से ढक्कर धीमी आँच पर 15–20 मिनट तक दम पर पकाएँ।

स्टेप:- 7 बिरयानी तैयार
अब गैस बंद करें और हल्के हाथ से बिरयानी मिलाएँ।
लीजिये खुशबूदार चिकन बिरयानी तैयार है।


परोसने का तरीका
गरमा गर्म चिकन बिरयानी को प्लेट में निकालें और इसके साथ रायता, सलाद या चटनी के साथ सर्व करें।


सुझाव:-
1. बिरयानी के लिए हमेशा लंबे दाने वाले बासमती चावल का इस्तेमाल करें।
2. चिकन को कम से कम 30 मिनट मेरिनेट करने से स्वाद बेहतर होता है।
3. बिरयानी को हमेशा धीमी आँच पर दम में पकाएँ, इससे खुशबू और स्वाद बढ़ता है।
4. घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करने से बिरयानी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।


निष्कर्ष:-
चिकन बिरयानी एक बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। सही मसालों और दम पर पकाने की तकनीक से आप रेस्टोरेंट जैसी बिरयानी तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी खास मौकों, मेहमानों या वीकेंड के लिए एक बेहतरीन ओपशन है।


एक बार इस बिरयानी को ट्राय जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
और ऐसे खुशबूदार और टेस्टी बिरयानी के लिए ZamzamFoodies को फॉलो करें।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
वीडियो लिंक:- 👇
छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html


स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html


बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html


मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html


मसाला गोभी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html


आवलां कैंडी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html


चना पुलाव
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html


गाजर का हलवा
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html


चाय मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html


मिल्क मसाला पाउडर
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html


चिकन शामी कबाब

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

बिरयानी मसाला पाउडर

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html


सवाल:-1 चिकन बिरयानी के लिए कौन सा चावल अच्छा होता है?
जवाब:- बासमती चावल बिरयानी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

सवाल:- 2 चिकन बिरयानी को खुशबूदार कैसे बनाएं?
जवाब:- साबुत मसाले और घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करें।

सवाल:- 3 क्या चिकन बिरयानी में घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं?
जवाब:- जी हाँ, घर का बना बिरयानी मसाला इस्तेमाल करने से बिरयानी का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर हो जाते हैं।

सवाल:- 4 चिकन बिरयानी को दम पर कितनी देर पकाना चाहिए?
जवाब:-चिकन बिरयानी को धीमी आँच पर लगभग 15–20 मिनट दम पर पकाने से चावल और मसाले अच्छी तरह मिल जाते हैं और स्वाद बढ़ जाता है।


               


                                      यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝




Easy Recipe to Make Aromatic Chicken Biryani at, HomeChicken Biryani Without Marination

Chicken Biryani is one of the most famous and loved dishes in India. The aroma of fragrant spices, tender chicken, and long-grain basmati rice makes this dish everyone’s favorite.

Usually, chicken is marinated before making biryani, but sometimes we do not have enough time to marinate it in advance. In such situations, Chicken Biryani without marination is a great and easy option.

In this recipe, we will learn how to make delicious and aromatic biryani using chicken without marinating it. With the right spices and an easy cooking method, this biryani becomes just as tasty as traditional biryani.

If you want to prepare a quick and delicious biryani, this recipe is perfect for you. With the help of this easy step-by-step recipe, you can make restaurant-style chicken biryani at home and enjoy it with your family.

Chicken Biryani Recipe Step by Step


Ingredients for  Chicken Biryani

1 ) Chicken 500 g

2 ) Yogurt 1 cup

3 ) Ginger Garlic Paste 2 tablespoons

4 ) Red Chili Powder ½ teaspoon

5 ) Homemade Biryani Masala 2 tablespoons

6 ) Salt 1 teaspoon ( or to taste )

7 ) Cinnamon 2 to 3 pieces

8 ) Green Cardamom 2

9 ) Black Cardamom 1

10 ) Black Pepper 2 to 3

11 ) Cloves 2 to 3

12 ) Biryani Food Color ½ teaspoon

13 ) Roasted Cumin Powder ½ teaspoon

14 ) Oil or Ghee 3 tablespoons

15 ) Green Chili Pickle 2 tablespoons

For the Rice

16 ) Basmati Rice 1 kg

17 ) Water as required

18 ) Salt 1 tablespoon (or to taste)

19 ) Cinnamon 2 pieces

20 ) Green Chilies  3

21 ) Cloves  2

22 ) Black Pepper  a few

23 ) Oil  1 teaspoon

For Assembling the Biryani

24 ) Biryani Food Color ½ teaspoon (mixed in water)

25 ) Kewra Water 2 to 3 drops

26 ) Green Chili Pickle ½ teaspoon


Method to Make Chicken Biryani
Step:- 1 Cleaning the Chicken

First, wash the chicken properly with clean water so that no dirt remains.
Add a little water and ½ teaspoon salt and keep it for 5 minutes so that the smell of the chicken goes away.
After 5 minutes, wash the chicken once again with clean water.

Step:- 2 Soaking the Rice

Take 1 kg basmati rice in a bowl. Clean and wash it properly.
Soak the rice in water for 1 hour or overnight.

Step:- 3 Preparing the Chicken Masala

Take a bowl and add
500 g chicken, 2 to 3 pieces cinnamon, 2 green cardamoms, 1 black cardamom, 2 to 3 cloves, 2 to 3 black pepper, 1 cup yogurt, 2 tablespoons ginger garlic paste, ½ teaspoon red chili powder, 2 tablespoons biryani masala, 1 teaspoon salt, ½ teaspoon roasted cumin powder, ½ teaspoon green chili pickle

Mix everything well. Cover and cook the chicken on medium flame for about 10 minutes until the chicken becomes tender.

Once the chicken is cooked, remove it onto a plate.

Step:- 4 Boiling the Rice

Take a large pot and add enough water. Bring it to a boil.
Add 3 to 4 cloves, 3 to 4 black pepper, 2 to 3 green chilies, 2 to 3 pieces cinnamon, 1 teaspoon oil

Add the soaked basmati rice and mix gently. Cover with a lid and cook for about 5 minutes until the rice is 80% cooked.

Drain the water and keep the rice in a separate bowl.

Step:- 5 Making the Biryani Layers

Take a pot and add a layer of cooked rice.
Add half of the chicken mixture over it.

Then add another layer of rice and the remaining chicken.
Finally add the remaining rice on top.

Now add ½ teaspoon green chili pickle, ½ teaspoon biryani color mixed in water
2 to 3 drops kewra water

Step:- 6 Cooking Biryani on Dum

Cover the biryani with a cloth and then close the lid tightly.
Cook it on low flame for 15–20 minutes on dum.

Step:- 7 Biryani is Ready

Turn off the gas and gently mix the biryani.
Your fragrant Chicken Biryani is ready.

Serving Method
Serve hot chicken biryani on a plate with raita, salad, or chutney.

Tips:-
1. allways use long-grain basmati rice for biryani.

2. Marinating chicken for at least 30 minutes improves the taste.

3. Always cook biryani on low flame (dum) for better aroma and flavor.

4. Using homemade biryani masala makes the biryani more delicious.


Conclusion:-
Chicken biryani is a very delicious and aromatic dish that you can easily make at home. With the right spices and dum cooking technique, you can prepare restaurant-style biryani.
This recipe is a great option for special occasions, guests, or weekends.


Try this biryani once and share your experience with us.

For more aromatic and tasty biryani recipes, follow ZamzamFoodies.

If you liked this recipe, you can also check out our other recipes


Video Link 👇
Chole Bhature

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

Snacks Recipes
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi Sweet Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

Mathri Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

Masala Gobhi Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Masala-gobhi-recipe.html

Sweet & Sour Amla Candy Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/Khatta-meetha-amla-candy-recipe-hindi.html

Chana Pulao Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/blog-post.html

Carrot Halwa Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/11/blog-post.html

Tea Masala Powder Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/12/Chai-masala-powder-recipe-hindi.html

Milk Masala Powder Recipe
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/01/masala-milk-recipe-indian.html

Chicken Shami Kabab Recipe

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/chicken-shami-kabab-recipe-hindi.html

Chicken Biryani Masala Powder

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2026/03/homemade-biryani-masala-powder-recipe.html


Q1. Which rice is best for chicken biryani?
Ans. Basmati rice is considered the best rice for making biryani.

Q2. How to make chicken biryani more aromatic?
Ans. Use whole spices and homemade biryani masala.

Q3. Can we use homemade biryani masala in chicken biryani?
Ans. Yes, using homemade biryani masala improves both the taste and aroma.

Q4. How long should chicken biryani be cooked on dum?
Ans. Chicken biryani should be cooked on low flame for about 15–20 minutes so that the rice and spices blend well and the flavor improves.


              


                        Here is the YouTube Video ☝

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुँह में घुल जाने वाला शामी कबाब – आसान रेसिपी हिंदी में | Perfect Shami Kabab Recipe – Soft, Juicy

घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला पाउडर | Homemade Garam Masala Recipe in Hindi

  गरम मसाला पाउडर रेसिपी गरम मसाला भारतीय रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो हर खाने में खुशबू और स्वाद का जादू भर देता है। चाहे सब्जी हो, दाल ...

Khatta Meetha Amla Candy Recipe | बिना धूप की Amla Candy कैसे बनाएं | Healthy Amla Candy at Home