शामी कबाब मसाला रेसिपी | होम्मडे रेस्तरां स्टाइल स्पीस मिक्स
शामी कबाब एक प्रसिद्ध मटन या चिकन से बना हुआ भारतीय-नवाबी व्यंजन है जो खासतौर पर उत्तर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुत पसंद किया जाता है। यह कबाब बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। इसे दाल और मसालों के साथ पकाया जाता है, फिर पीसकर टिक्की के रूप में तला जाता है। शामी कबाब को आप चाय के साथ स्नैक्स में, पार्टी में स्टार्टर के रूप में या बिरयानी के साथ सर्व ( परोस ) कर सकते हैं ।
शामी कबाब बनाने के लिए सामग्री :-
1) मटन या चिकन कीमा 500 ग्राम
2) चना दाल 250 ग्राम ( भिगोई हुई 2 घंटे या रातभर भिगोई हुई )
3) प्याज़ 1 मोटी कटी हुई
4) लहसुन 6-7 कलियाँ
7) साबुत लाल मिर्च 5 से 6
8) काली मिर्च 4 से 5
9) काली बड़ी इलायची 1
10) लौंग 3 से 4
11) नमक 1 चम्मच ( स्वाद अनुसार )
12) पानी 1 ½ गिलास ( आवश्यकता अनुसार )
13) प्याज के लच्छे ( सर्व ) परोसने के लिए
14) नींबू ( सर्व ) परोसने के लिए
15) हरी चटनी ( सर्व ) परोसने के लिए
टिक्की बनाने के लिए सामग्री :-
1) अंडा 1 ( बाइंडिंग के लिए )
2) बेसन 2 चम्मच ( घोल बनाने के लिए )
3) हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ )
4) पुदीना ( बारीक कटा हुआ )
5) हरी मिर्च 2
6) नमक 1/2 चम्मच
7) कबाब मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
8) अदरक 1/2 इंच का टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
9) प्याज़ 2 ( बारीक कटी हुई )
10) तेल – तलने के लिए
शामी कबाब बनाने की विधि :-
स्टेप 1:- कीमा और दाल को पकाना :-
1. एक प्रेशर कुकर ले लें अब उसमें मटन या चिकन कीमा डाले 500 ग्राम अब उसमे , चना दाल 250 ग्राम रातभर भीगी हुई या 2 घंटा पहले भीगी हुई चना दाल डाले , लहसुन 6-7 कलियाँ , साबुत लाल मिर्च 5 से 6 डाले , मोटी कटी हुई प्याज डाले | काली बड़ी इलायची 1, काली मिर्च 4 से 5, लौंग 3 से 4 , नमक 1 चम्मच या ( स्वाद अनुसार ) डाले | पानी 1 ½ गिलास (आवश्यकता अनुसार ) डाले|अब पानी डाल कर अच्छे सबको मिला लें |
2. अब प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करे और 4 से 5 सीटी लगा लें | पुरे मिश्रण को गलने तक पकाएं | 4 से 5 सीटी लगने के बाद प्रेशर कुकर का प्रेशर ( गैस ) निकलने दें |
3. जब सारा प्रेशर निकल जाए तब पानी को पूरी तरह सुखा लें ( अगर थोड़ा बहुत पानी रह जाए तो तेज आंच पर पूरे पानी को सुखा लें ) ।
स्टेप 2 : - मिक्सचर तैयार करना :-
4. अब इस पूरे मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें | जब सारा मिश्रण ठंडा हो जाए तब एक जार ले और उसमे सारा मिश्रण डाले और मिक्सी में पीस लें ( बिना पानी डाले ) जब तक सारा मिश्रण एक स्मूद सा पेस्ट ना बन जाए ।
5. अब इस मिश्रण मे थोड़ा सा हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ ) , थोड़ा पुदीना ( बारीक कटा हुआ ) , हरी मिर्च 2, ( बारीक कटा हुई ) , कबाब मसाला पाउडर 1/2 चम्मच , अदरक 1/2 इंच का टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ ) , बारीक कटी हुई प्याज़, डालकर अच्छे से मिलाएं। (अगर मिक्सचर ढीला लगे तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिला सकते हैं ) |
स्टेप 3: टिक्की बनाना और तलना :-
6. अब इस सारे मिश्रण को कबाबों ( टिक्कियों ) का आकार का बना लें
7. एक पैन या तवे में थोड़ा तेल डाले और तेल को गर्म करें और एक एक कर कर सब कबाबों को ( टिक्कियों ) को गर्म तेल पर डाले |
और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा ( गोल्डन ) भूरा और कुरकुरा होने तक तेल तल लें | सारे कबाबों को बीच बीच मे पलट पलट कर तले |
8. जब सारे कबाब ( टिक्कियाँ) सब जगह से गोल्डन ( सुनहरी ) लगे तो एक एक कर कर सब कबाबों ( टिक्कियों ) को तवे ( पेन ) मे से निकाल कर एक प्लेट मे रख लें | तैयार है गरमा गर्म शामी कबाब इन शामी कबाब को हरी चटनी , रोटी या बिरयानी के साथ सर्व ( परोसे )
सर्व करने का तरीका :-
1) गरमा गरम शामी कबाब को हरी चटनी, प्याज के लच्छे और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें।
2) इन शामी कबाबों को रोटी या पराठे में रोल करके भी खाया जा सकता है।
✅ टिप्स ( Tips ) :-
1) यदि आप वेजिटेरियन वर्जन चाहते हैं, तो कीमे की जगह सोया चंक्स या कच्चे केले का उपयोग कर सकते हैं।
2) इन्हें आप पहले से बनाकर फ्रीज मे भी कर सकते हैं – जब चाहें तब फ्राई करें।
Shami Kebab is a famous Indian-Nawabi dish made with mutton or chicken mince. It is especially popular in North India, Pakistan, and Bangladesh. These kebabs are crispy on the outside and soft on the inside. They are prepared with lentils and spices, then ground and shaped into patties before being shallow fried.
Shami Kebabs can be enjoyed with evening tea as a snack, served as a party starter, or paired with biryani.
Ingredients for Shami Kebab For the Kebab Mixture:-
1 ) Mutton or Chicken Mince – 500 g
2 ) Bengal Gram – 250 g (soaked for 2 hours or overnight)
3 ) Oion – 1 (roughly chopped)
4 ) Garlic – 6-7 cloves
5 ) Dry Red Chilies – 5 to 6
6 ) Black Peppercorns – 4 to 5
7 ) Black Cardamom – 1
8 ) Cloves – 3 to 4
9 ) Salt – 1 tsp (or to taste)
10 ) Water – 1 ½ glass (as required)
11 ) Onion slices – for serving
12 ) Lemon wedges – for serving
13 ) Green chutney – for serving
For Making Patties:-
1 ) Egg – 1 (for binding)
2 ) Gram flour (Besan) – 2 tbsp (for coating)
3 ) Fresh Coriander – finely chopped
4 ) Fresh Mint Leaves – finely chopped
5 ) Green Chilies – 2 (finely chopped)
6 ) Salt – ½ tsp
7 ) Kebab Masala Powder – ½ tsp
8 ) Ginger – ½ inch piece (finely chopped)
9 ) Onion – 2 (finely chopped)
10 ) Oil – for shallow frying
How to Make Shami Kebab:-
Step 1: Cook the mince and dal
In a pressure cooker, add 500 g mutton or chicken mince, 250 g soaked chana dal, garlic cloves, dry red chilies, chopped onion, black cardamom, black peppercorns, cloves, and salt.
Add 1 ½ glass water and mix everything well.
Close the lid and cook for 4 to 5 whistles until the mixture is well cooked.
Once the pressure releases, open the lid and cook on high flame until all the excess water dries up completely.
Step 2: Prepare the mixture
Let the mixture cool completely. Transfer it to a grinder jar and grind (without adding water) into a smooth paste.
Add chopped coriander, mint leaves, green chilies, kebab masala powder, chopped ginger, and finely chopped onions. Mix well.
(If the mixture feels too soft, add a little bread crumbs or gram flour for binding.)
Step 3: Shape and fry the kebabs
Divide the mixture into equal portions and shape into round patties (tikkis).
Heat some oil on a pan or tawa. Place the kebabs and shallow fry on medium flame.
Flip occasionally and cook until golden brown and crisp on both sides.
Remove and place on a plate. Your hot and crispy Shami Kebabs are ready!
Serving Suggestions
Serve hot Shami Kebabs with green chutney, onion slices, and lemon wedges.
You can also wrap them in roti or paratha and enjoy as a kebab roll.
✅ Tips:-
1. For a vegetarian version, replace mince with soya chunks or raw bananas.
2. You can prepare the mixture ahead of time and freeze it – fry whenever needed.














