घर पर ऐसे बनाएं छठ पूजा वाला कुरकुरा ठेकुआ, गुड़ की मिठास से भरपूर एक बार खाएंगे तो बार-बार बनायेंगे

 ठेकुआ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की पारंपरिक मिठाई है, जो खासतौर पर छठ पूजा के अवसर पर बनाई जाती है। यह कुरकुरी, सुगंधित और घी व गुड़ के स्वाद से भरपूर होती है। इसे बिना किसी मशीन के घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता

हैं। ये ठेकुआ आप त्योहारों, यात्रा या चाय के साथ कभी भी खा सकते हैं।

चलो शुरू करते हैं आसान और परफेक्ट रेसिपी 

           


          

ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री:- 

1 ) गेहूँ का आटा 2 कप

2 ) मैदा 1 कप 

3 ) भूनी कप सूजी ½ कप

4 ) कप गुड़ का पिघला हुआ पानी 1 कप

5 ) नारियल का बूरा 2 चम्मच

6 ) सौंफ 1 चम्मच 

7 ) चीनी ½ कप

8 ) हरी इलायची पाउडर ½ चम्मच 

9 ) तेल या घी 2 चम्मच ( मोयन के लिए  ) 

10 ) घी या तेल ( तलने के लिए ) 


ठेकुआ बनाने की विधि:- 

Step:- 1 आटा गूंधना

एक बर्तन लें अब उसमें 2 कप गेहूँ का आटा, 

1 कप मैदा, ½ कप सूजी, 2 चम्मच नारियल का बूरा, सौंफ 1 चम्मच, हरी इलायची  पाउडर ½ चम्मच,½ कप चीनी डाल कर सबको अच्छे से मिलाएं। 

अब उसमें 2 चम्मच घी या तेल डालें सब चीज़ों को अच्छे से मिला लें।

अब आटे मे थोड़ा-थोड़ा करके गुड़ का पिघला हुआ पानी डाल कर सख्त आटा गूंध लें।

आटा ज़्यादा नरम न रखें थोड़ा सख्त रहेगा तो ठेकुआ ज्यादा खस्ता बनेगा।

आटा गूंधने के बाद इसे 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें।


Step 2:- आकार देना

अब आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। और पान के पत्ते या कोई भी आकार दे दें।

एक स्टील की छलनी या टूथपिक की मदद से पान के पत्ते का हल्का-सा डिज़ाइन बना लें।

इससे ठेकुआ देखने में भी सुंदर लगता है।


Step 3:- तलना 

अब एक कड़ाही लें। उसमें तेल या घी डाल कर मीडियम आँच गर्म करें। 

अब एक-एक करके सभी ठेकुए डालें और 

5 से 10 मिनट ठेकुए को ऐसे ही मीडियम आँच पर फ्राई करे। ठेकुए को ऐसे ही तेल मे फ्राई होने दे जब तक ठेकुए मे थोड़ा कड़कपन ना आ जाए 

अब बीच-बीच मे ठेकुए को पलटे और 

गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

ठेकुआ को vजल्दी-जल्दी मत तलें वरना अंदर से कच्चे रह जाएंगे। और बाहर से सख़्त हो जाएंगे।

जब ठेकुआ दोनों तरफ से अच्छे सुनहरे हो जाएं,

तो इन्हें निकालकर एक प्लेट पर रख लें।


Step 4:-

बस तैयार है हमारा बिना साँचे वाला खस्ता और टेस्टी ठेकुआ

इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर 10–15 दिन तक स्टोर कर सकते हैं


सुझाव:- 

1. गुड़ की जगह आप बूरा शक्कर या ब्राउन शुगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. ठेकुआ को एयरटाइट डिब्बे में रखें, ये 10–15 दिन तक फ्रेश रहते हैं।

3. चाहें तो थोड़ा सूखा नारियल या किशमिश भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।

4. अगर तेल बहुत गरम होगा तो ठेकुआ बाहर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा।और अगर बहुत ठंडा होगा तो ज़्यादा तेल सोख लेगा।

5. ठेकुआ को तलने की बजाय ठेकुआ को एयर फ्रायर या ओवन में भी बेक कर सकते हैं (180°C पर लगभग 12–15 मिनट)।

6. ठेकुआ को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे ये 2 हफ्ते तक क्रिस्प बने रहते हैं।

7. शुगर ठेकुआ: अगर गुड़ पसंद नहीं तो पाउडर शुगर का उपयोग कर सकते हैं


अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं

Video Link:- 👇

छोले भटूरे

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

स्नैक्स

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

बलुशाही

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

Mathri

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

         


                                      यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝



Thekua is a traditional sweet delicacy from Bihar, Jharkhand, and Uttar Pradesh, especially prepared during Chhath Puja. It’s crispy, aromatic, and full of the rich flavors of ghee and jaggery. You can easily make this sweet at home without any machine.

These Thekuas are perfect for festivals, travel snacks, or evening tea-time treats.

Let’s start the simple and perfect recipe! 


           



Ingredients to make Thekua:-

1 ) Whole Wheat Flour – 2 cups

2 ) All-Purpose Flour – 1 cup

3 ) Roasted Semolina – ½ cup

4 ) Melted Jaggery Water – 1 cup

5 ) Grated Coconut – 2 tbsp

6 ) Fennel Seeds – 1 tsp

7 ) Sugar – ½ cup

8 ) Green Cardamom Powder – ½ tsp

9 ) Oil or Ghee – 2 tbsp (for moyan / shortening)

10 ) Oil or Ghee – for deep frying


How to make Thekua:-

Step 1:- Kneading the Dough

Take a large mixing bowl and add:

2 cups wheat flour, 1 cup maida, ½ cup sooji, 2 tbsp grated coconut, 1 tsp fennel seeds, ½ tsp cardamom powder, and ½ cup sugar.

Mix everything well.

Now, add 2 tbsp of ghee or oil and mix it thoroughly.

Gradually pour melted jaggery water and knead a stiff dough.

(Don’t make the dough too soft; a firm dough makes Thekua crispier.)

Cover the dough and let it rest for 10–15 minutes.


Step 2:- Shaping the Thekua

Make small balls from the dough and flatten them slightly.

You can use betel leaves (paan ke patte) or a mold to give them a decorative shape.

Use a steel strainer, toothpick, or knife to make light designs on top — this makes Thekua look beautiful.


Step 3: Frying the Thekua

Heat oil or ghee in a kadhai on medium flame.

Add a few Thekuas at a time and fry on medium heat for 5–10 minutes.

Let them cook slowly until they turn firm.

Flip them occasionally and fry until golden brown and crisp.

Tip: Don’t fry them on high flame — they’ll burn from outside and stay raw inside.

Once golden brown on both sides, take them out and place on a plate or paper towel.


Step 4:- Ready to Serve

Your crispy and delicious homemade Thekua is ready — without any mold!

Store them in an airtight container and they’ll stay fresh for 10–15 days.


Tips & Suggestions:-

1. You can replace jaggery with powdered or brown sugar.

2. Always store in an airtight box; stays fresh for 10–15 days.

3. Add dry coconut or raisins for extra flavor.

4. Don’t overheat the oil; if it’s too hot, Thekua will burn outside and remain raw inside.

5. You can also bake or air-fry Thekua at 180°C for about 12–15 minutes.

6. Let Thekua cool completely before storing — it keeps them crispy for up to 2 weeks.

7. For Sugar Thekua, skip jaggery and use powdered sugar instead.


If You liked this recipe, you can also check out our other delicious recipes

Video Link:- 👇

Chole Bhature

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html

Snacks

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

Balushahi

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

Mathri

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html




                      Here is the YouTube video ☝

Bazaar जैसी Kurkuri Masala Mathri घर पर बनाएं | Crispy & Spicy Mathri Recipe | Diwali Special Namkeen Snack 2025

 मसाला मठरी एक पारंपरिक उत्तर भारतीय स्नैक है, जो बाहर जैसी कुरकुरी और मसालेदार होती है।

चाय के साथ इसका स्वाद और भी मज़ेदार लगता है।

यह रेसिपी आप त्योहारों, यात्रा या रोज़ाना की चाय टाइम के लिए पहले से बनाकर रख सकती हैं। मसाला मठरी एक तरह की नमकीन है जिसे मैदा, सूजी, घी और मसालों के साथ गूंथकर धीमी आंच पर तला जाता है।

इसका टेक्सचर बाहर से करारा और अंदर से हल्का होता है।

यह स्नैक लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और फेस्टिव सीजन या ट्रेवल स्नैक के लिए बेस्ट है।

                



मठरी के लिए आवश्यक सामग्री:-

1 ) मैदा - 2 कप

2 ) सूजी - 1/2 कप

3 ) नमक - 1/2 चम्मच ( या स्वादानुसार ) 

4 ) तेल -2 चम्मच (मोयन के लिए)

5 ) पानी - ( ज़रूरत अनुसार ) 

6 ) तलने के लिए तेल

7 ) कलौंजी ( उपर से सजाने के लिए ) 

8 ) सफ़ेद तिल ( उपर से सजाने के लिए ) 



मठरी का मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

1 ) बेसन - 1/2 कप

2 ) लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच

3 ) नमक - 1/2 चम्मच ( या स्वादानुसार ) 

4 ) पानी  ( ज़रूरत अनुसार ) 


मठरी बनाने की विधि:- 

स्टेप 1:- आटा तैयार करना

एक बर्तन लें उसमें 2 कप मैदा, 1/2 कप सूजी, नमक, डालें और अच्छे से मिलाएँ |

अब इसमें 3 टेबल स्पून तेल (मोयन) डालें और हाथों से अच्छे से मसलें।

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।

आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें।


स्टेप:- 2 मठरी के लिए मसाला तैयार करना

एक बर्तन लें। उसमें 1/2 कप बेसन, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 चम्मच नमक या स्वादानुसार डालें। अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।


स्टेप 3:- मठरी बेलना

अब आटे से छोटी-छोटी लोइयाँ तोड़ें। और लोईयाँ बना लें।

हर लोई को हाथ की मदद से बेलन से मोटा बेल लें।


स्टेप:-4 मठरी बनाना

अब मठरी के मसाले की छोटी-छोटी लोई बना लें। अब मठरी के आटे के ऊपर मसाले की लोई रख कर हाथों की मदद से बेल लें और एक रोल बना लें।

अब रोल को चाकू की मदद से छोटे-छोटे पीस कर लें।

अब मठरी को थोड़ा हथेली से दबा लें।

उपर से कलौंजी और सफ़ेद तिल डाल कर हाथों से थोड़ा दबा लें ।

अब एक-एक कर कर सभी मठरी तैयार कर लें।


स्टेप 5:- मठरी तलना

एक कढ़ाही लें उसमें तेल डालें। तेल को धीमी-मीडियम आंच पर गर्म करें।

अब एक-एक करके मठरी डालें और धीमी आंच पर तले। 

बीच-बीच मठरी को पलटते रहें। ताकि सभी मठरी बराबर से फ्राई हो जाए। 

मठरी को सुनहरी व कुरकुरी होने तक तलें।

मठरी को दोनों तरफ से तलें। अब मठरी को एक प्लेट पर निकाल लें।


स्टेप:-6 मसाला मठरी को स्टोर करने का तरीका:- 

मठरी को पूरी तरह ठंडी होने पर मठरी को एयरटाइट डिब्बे में रखें।

ये मठरी 15–20 दिनों तक कुरकुरी बनी रहती है।

मसाला मठरी को चाय के साथ सर्व करें।



सुझाव:- 

1. आटा हमेशा सख्त गूंथें, वरना मठरी सॉफ्ट बनेगी।

2. तलते समय आंच धीमी रखें ताकि मठरी अंदर तक कुरकुरी बने।

3. इस मसाला मठरी मे कसूरी मेथी या  अजवाइन या जीरा डाल सकते हैं।

4. तेल ज़्यादा गर्म न करें, नहीं तो मठरी बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रहेगी।

5. मसाला मठरी को गरम चाय, कॉफी या अचार के साथ परोसें।

6. इस मसाला मठरी को दीवली, होली या राखी जैसे त्योहारों पर स्नैक के रूप में परोसा जाता हैं।


अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी पढ़ सकते हैं।

👉 मेथी मठरी रेसिपी 

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

👉 बालुशाही रेसिपी 

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

👉 स्नैक्स रेसिपी

     Link- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

👉 छोले भटूरे रेसिपी

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html




                                 यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝



Masala Mathri Recipe – Crispy, Spicy & Perfect Tea-Time Snack

Masala Mathri is a traditional North Indian snack known for its crispy and spicy texture, just like the ones you get from the market.

Its taste becomes even more delightful when served with hot tea.

You can prepare this recipe in advance for festivals, travel, or regular tea-time.

Masala Mathri is a savory snack made by kneading all-purpose flour (maida), semolina (suji), ghee/oil, and spices, then frying it slowly until perfectly crisp.

It’s crunchy on the outside and light on the inside — a perfect festive or travel snack that stays fresh for a long time.

        



Ingredients for Mathri Dough:-

1 ) All-purpose flour – 2 cups

2 ) Semolina – ½ cup

3 ) Salt – ½ tsp (or to taste)

4 ) Oil – 2 tbsp (for moyan)

5 ) Water – as required

6 ) Oil – for deep frying

7 ) Nigella seeds – for garnishing

8 ) White sesame seeds – for garnishing



Ingredients for Masala Filling:-

1 ) Gram flour – ½ cup

2 ) Red chili powder – ½ tsp

3 ) Salt – ½ tsp (or to taste)

4 ) Water – as required



Method:-

Step 1: Prepare the Dough

Take a mixing bowl and add 2 cups of maida, ½ cup suji, and salt. Mix well.

Add 3 tbsp oil (for moyan) and rub it into the flour using your hands.

Gradually add water and knead into a stiff dough.

Cover the dough and let it rest for 10–15 minutes.


Step 2: Prepare the Masala Filling

In a bowl, add ½ cup besan, ½ tsp red chili powder, and salt to taste.

Add little water gradually and make a thick paste.


Step 3: Rolling the Mathri

Divide the dough into small portions and make balls (loiyaan).

Roll each ball slightly thick using a rolling pin.

Now, take small portions of the masala mixture and roll them into tiny balls as well.

Place one masala ball on top of the rolled mathri dough and roll it together to form a layered roll.

Cut the roll into small pieces using a knife.

Press each piece slightly with your palm.

Sprinkle nigella seeds and white sesame seeds on top and press gently.

Repeat the process for all mathris.


Step 4: Frying the Mathri

Heat oil in a deep pan or kadhai over low to medium flame.

Add a few mathris at a time and fry them on low heat.

Keep flipping them occasionally so they cook evenly.

Fry until they turn golden brown and crispy on both sides.

Remove them on a plate lined with paper towel to absorb excess oil.


Step 5: Storing the Masala Mathri

Once completely cooled, store the mathris in an airtight container.

They stay crispy for 15–20 days.

Serve Masala Mathri with tea or coffee and enjoy!



Tips & Tricks:-

1. Always knead a stiff dough — soft dough will make the mathri less crispy.

2. Fry on low flame for perfect crispness inside and out.

3. You can also add kasuri methi, carom seeds (ajwain), or cumin seeds (jeera) to enhance flavor.

4. Don’t overheat the oil — too hot oil will burn the outside while leaving the inside raw.

5. Serve Masala Mathri with hot tea, coffee, or pickle.

6. This snack is perfect for festivals like Diwali, Holi, or Rakhi.



If You Liked This Recipe, You May Also Like:

👉 Methi Mathri Recipe

Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html

👉 Balushahi Recipe

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html

👉 Snacks Recipes

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html

👉 Chole Bhature Recipe

     Link:- https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html


                 

                   Watch the full YouTube video here ☝

त्योहारों के लिए बनाएं स्वादिष्ट मठरी | खस्ता और करारी मठरी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

त्योहारों का मौसम हो या चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन, मेथी मठरी हर मौके के लिए परफेक्ट स्नैक है। यह उत्तर भारत की पारंपरिक नमकीन रेसिपी है जिसे मैदा, और कसूरी मेथी से बनाया जाता है। इसका खस्ता और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। मठरी को आप पहले से बनाकर 15–20 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं, जिससे यह सफर, टिफ़िन या त्योहार के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

अगर आप चाय के साथ कुछ देसी और करारा स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो यह मेथी मठरी रेसिपी ज़रूर ट्राय करें बाहर से कुरकुरी, अंदर से हल्की और स्वाद में लाजवा

         


मेथी मठरी बनाने के लिए सामग्री:- 

  1 )  मैदा 2 कप

  2 )  देसी घी / तेल 3 चम्मच (मोयन के लिए)

  3 )  नमक 1/2 चम्मच

  4 )  बेकिंग पाउडर 1/2 चम्मच

  5 )  बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच

  6 )  कसूरी मेथी थोड़ी सी (या ताज़ी मेथी बारीक कटी हुई)

  7 )  पानी ज़रूरत अनुसार

  8 )  अजवाइन 1 चम्मच

  9 )  तलने के लिए तेल



मेथी मठरी बनाने की विधि:- 

एक बाउल या कोई भी बर्तन लें। अब उसमें 2 कप मैदा, थोड़ी सी कसूरी मेथी, 1 चम्मच अजवाइन,1/2 चम्मच नमक,1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर,1/2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से सब को मिलाएं अब इसमें 3 चम्मच देसी घी / तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएँ।

जब मिश्रण मुट्ठी में दबाने पर हल्का बंध जाए, तो समझिए मोयन ठीक है।

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें (पूरी के आटे जैसा)।

अब आटे को ढककर 15–20 मिनट तक रख दें ताकि यह सेट हो जाए।

15–20 मिनट बाद आटे को फिर से हल्के हाथों से गूंध लें 

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर बेलन या हाथों की मदद से बेल लें।

और मठरी का आकार दे दें।

मठरी को बहुत पतली न बेलें हल्की मोटी रखें ताकि मठरी कुरकुरी बने। इसी तरह सब डो की मठरी बना लें।

अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर तेल को अच्छे से गरम करें।

अब गरम तेल मे एक-एक कर-कर सभी मठरी को डाल लें।

आंच को मीडियम-लो रखें और मठरी को धीरे-धीरे सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।

बीच-बीच मे मठरी को अलटते पलटते रहे  ताकि सभी मठरी सब तरफ से पके।

जब सभी मठरी दोनों तरफ से सुनहरी होने लगे तो तब सभी मठरी को एक प्लेट मे निकाल लें।

और मठरी को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

यह मठरी 15–20 दिनों तक कुरकुरी बनी रहती है।

तैयार हैं गरमा-गरम मेथी मठरी चाय या कॉफी या अचार के साथ सर्व करें।

त्योहारों, यात्रा या शाम की चाय टाइम के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक हैं ये मेथी मठरी 



सुझाव:-

1. जयादा पानी न डालें, वरना मठरी सॉफ्ट हो जाएगी।

2. आंच धीमी रखें ताकि अंदर तक कुरकुरी बने।

3. मेथी की जगह आप अजवाइन या जीरा भी डाल सकते हैं।

4. आप चाहें तो 1–2 टेबल स्पून बेसन मिलाकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

5. मठरी तभी कुरकुरी बनेगी जब आटा सख्त होगा। बहुत नरम आटा न गूंधें।

6. घी या तेल का मोयन मठरी को करारा बनाता है, इसलिए इसे कम न करें।

7. बहुत गरम तेल में मठरी जल्दी ब्राउन हो जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी। मध्यम-धीमी आंच पर तलें ताकि अंदर तक करारी बने।

8. मठरी को डिब्बे में तभी भरें जब वो पूरी तरह ठंडी हो जाए, वरना नमी से नरम हो जाएगी।

9. आप चाहें तो इसमें थोड़ा बेसन या आटा (गेहूं का) मिला सकते हैं।

10. तीखा स्वाद पसंद हो तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं।

11. बच्चो के लिए सादा बनाना हो तो मिर्च छोड़ दें।




अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपीभी देख सकते हैं।

Video Link:-👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html


                   



                                   यहाँ यूट्यूब वीडियो है☝



Whether it’s the festive season or you just crave something crispy with your evening tea, Methi Mathri is the perfect snack for every occasion.

This is a traditional North Indian savory snack made with all-purpose flour and dried fenugreek leaves (Kasuri Methi).

Its crispy and spicy flavor makes it a favorite for everyone.

The best part? You can prepare it in advance and store it for 15–20 days, making it ideal for travel, tiffin boxes, or festive celebrations.

If you’re looking for a desi, crunchy tea-time snack, you must try this Methi Mathri recipe — crispy on the outside, light on the inside, and full of authentic flavor.




Ingredients for Methi Mathri:-

1 ) All-purpose flour (Maida) – 2 cups

2 ) Desi ghee or oil – 3 tbsp (for moyan)

3 ) Salt – ½ tsp

4 ) Baking powder – ½ tsp

5 ) Baking soda – ½ tsp

6 ) Dried fenugreek leaves a small handful (or finely chopped fresh methi)

7 ) Water – as required

8 ) Carom seeds – 1 tsp

9 ) Oil – for deep frying



How to Make Methi Mathri:-

Take a large mixing bowl.

Add 2 cups flour, Kasuri Methi, Ajwain, salt, baking powder, and baking soda. Mix well.

Add 3 tablespoons of ghee or oil and mix using your hands until the mixture binds lightly when pressed in your palm. (This means the moyan is perfect.)

Gradually add water and knead a stiff dough (similar to puri dough).

Cover the dough and let it rest for 15–20 minutes.

After resting, knead again lightly.

Divide the dough into small balls and roll them gently using a rolling pin or hands.

Give them the desired mathri shape — slightly thick, not too thin (to keep them crispy).

Heat oil in a deep frying pan on medium-low flame.

Oce the oil is hot, gently drop the mathris one by one into the oil.

Fry them on medium-low heat, flipping occasionally, until golden brown and crisp from both sides.

Remove the mathris and place them on a plate lined with tissue paper to remove excess oil.

Let them cool completely before storing in an airtight container.

These Methi Mathris stay crispy for up to 15–20 days — perfect for travel, tea-time, or festive snacks.

Serve hot Methi Mathri with tea, coffee, or pickle — it’s a delightful crunchy treat for any time of the day!


Tips:-

1. Do not add too much water; otherwise, the Mathri will become soft.

2. Keep the flame low so that the Mathri turns crispy from the inside.

3. Instead of fenugreek (methi), you can also use carom seeds (ajwain) or cumin seeds (jeera).

4. You can add 1–2 tablespoons of gram flour (besan) to enhance the taste.

5. The Mathri will turn out crispy only if the dough is firm. Do not knead a soft dough.

6. Adding enough ghee or oil (for moyan) makes the Mathri perfectly crunchy, so don’t reduce it.

7. If the oil is too hot, the Mathri will brown quickly but remain uncooked inside. Always fry them on medium to low flame for even crispiness.

 8. Store the Mathri only after it has completely cooled down; otherwise, moisture will make it soft.

9. You can also mix a little gram flour (besan) or whole wheat flour (atta) if you wish.

10. For a spicy flavor, add red chili powder.

11. To make it kid-friendly, skip the chili.



If you liked this recipe, you can check out more of our delicious recipes here:

Video Link: 👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html


                    



                             Here is the YouTube ☝

Diwali Special Sweet Recipe | Desi Ghee Balushahi | Perfect Indian Mithai for Festival

अगर आप भी हर त्योहार पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो बालूशाही का नाम जरूर याद रखिए 

ये सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि पुराने जमाने का स्वाद और घर की खुशबू है 

बाहर से करारी, अंदर से नरम और हर बाइट में शुद्ध देसी घी की मिठास।

इस बालूशाही का स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो जाता है।

त्योहार हो या शादी, हर खास मौके पर ये मिठाई थाली की शान बनाई जाती है।

सबसे अच्छी बात इसे बनाना बेहद आसान है और ज़रूरी चीजें घर में ही मिल जाती हैं।

तो चलिए, आज जानते हैं हलवाई स्टाइल बालूशाही रेसिपी

जो स्वाद में भी कमाल और दिखने में बिलकुल हलवाई वाली बालूशाही जैसी लगेगी|

जो बाहर से करारी और अंदर से बिलकुल सॉफ्ट बनती है 

त्योहार या किसी खास मौके पर ये मिठाई सबको बहुत पसंद आती है।

               


बालूशाही बनाने के लिए सामग्री :- 

1 ) मैदा 2 कप

2 ) घी 2 चम्मच 

3 ) बेकिंग पाउडर ½ चम्मच

4 ) बेकिंग सोडा 1 चुटकी

5 ) ठंडा पानी ज़रूरत अनुसार

6 ) घी तलने के लिए


चाशनी बनाने के लिए सामग्री:-

1 ) चीनी 1 कप

2 ) पानी 1 कप

3 ) इलायची पाउडर ¼ चम्मच

4 ) केसर कुछ धागे


बलुशाही बनाने की विधि:- 

एक बर्तन में 2 कप मैदा, ½ चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।

अब इसमें घी डालकर हाथों से अच्छे से मसलें ताकि मैदा में मोयन आ जाए |

अब ज़रूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी डालकर सॉफ्ट डो गूंध लें।

(डो को ज़्यादा ना गूंधें, बस एकसार करें)

अब डो ढाक्कर 10-15 मिनट के लिए सेट करने के लिए रख दें | ताकि वो सेट हो जाए।

अब 10-15 मिनट के बाद डो के छोटी-छोटी गोलाकार लोइयां बना लें, बीच में अंगूठे की मदद से हल्का सा दबा दें और डोनट जैसा आकार दे दें | 

अब एक कढ़ाही लें और उसमें घी या फिर खाने वाला तेल डाल कर हल्का गर्म करें | तेल या फिर घी बहुत ज़्यादा गरम नहीं होना चाहिए नहीं तो बालुशही उपर से गोल्डन हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी |

अब एक-एक कर कर सारी बालुशाही को घी या फिर तेल मे डालें |

अब धीमी आंच पर बालूशाही को फ्राई होने दें | जब बालुशाही थोड़ी-थोड़ी फ्राई होने लगे तब बालुशही को पलटे और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। 

जब सारी बालुशाही गोल्डन ब्राउन होने लगे तो सारी बालुशाही को एक प्लेट मे निकाल लें। 

अब चाशनी तैयार करें एक पैन लें और उसमें 1 कप चीनी और 1 कप पानी इलायची पाउडर ¼ चम्मच और कुछ केसर कुछ धागों को थोड़े से पानी मे डालकर चाशनी मे डाल कर मिलाए अब चाशनी को मध्यम आंच पर उबालें।

जब चाशनी 1 तार की चाशनी बन जाए, तो गैस बंद कर दें 

अब गरम बालूशाही को हल्की गरम चाशनी में 3-4 मिनट के लिए डुबोएं।

फिर प्लेट में निकाल लें और ऊपर चाँद के वर्क और पिस्ता या बादाम से गार्निश करें।

तैयार हैं बालुशाही अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी| 



सुझाव:-

1. बालुशाही को तलते वक्त आंच धीमी रखें ताकि अंदर तक करारी बने।

2. चाशनी ज़्यादा गाढ़ी न हो, वरना बालूशाही में अच्छे से नहीं समाएगी।

3. घी की जगह तेल का इस्तेमाल न करें, घी से ही असली स्वाद आता है।

4. आटा ज़्यादा न गूंधें

डो को बस हल्का-सा मिलाएं, ज़्यादा गूंधने से बालूशाही सख्त बन जाती है।

5. बालूशाही को हमेशा धीमी आंच पर फ्राई करें तेज आंच पर तलने से बाहर तो सुनहरी हो जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी।

6. चाशनी की consistency सही रखें 1 तार की चाशनी ( हल्की गाढ़ी ) सबसे बेहतर होती है। ज़्यादा गाढ़ी चाशनी से मिठास अंदर तक नहीं जाएगी।

7. बालूशाही गरम चाशनी में न डालें बालूशाही को हल्की गरम या ठंडी चाशनी में ही डुबोएं, वरना वो टूट सकती है।

8. सर्व करने से पहले थोड़ी देर रखें

जब बालूशाही ठंडी हो जाए, तभी परोसें इससे वो और भी करारी व स्वादिष्ट बनती है।

9. ऊपर से कटे पिस्ता, बादाम या चांदी के वर्क से सजाएं दिखने में भी शाही लगेगी और स्वाद भी बढ़ेगा।


अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपीभी देख सकते हैं।

Video Link:-👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html



यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝



If you’re planning to make something sweet for any festival, then Balushahi should definitely be on your list!

It’s not just a dessert — it’s the taste of old times and the aroma of homemade sweets.

Crispy on the outside, soft inside, and every bite melts with the richness of pure desi ghee.

The taste of this Balushahi is so delicious that anyone who eats it once will fall in love with it.

Whether it’s a festival or a wedding, this sweet always adds a royal touch to the plate.

The best part? It’s super easy to make, and all the ingredients are easily available at home.

So let’s make Halwai-Style Balushahi — that tastes amazing and looks just like the ones from your favorite sweet shop!



Ingredients for Balushahi:

For the dough:

1 ) All-purpose flour 2 cups

2 ) Ghee 2 tablespoons

3 ) Baking powder ½ teaspoon

4 ) Baking soda – a pinch

5 ) Cold water – as required

6 ) Ghee – for deep frying


For the sugar syrup:- 

1 ) Sugar – 1 cup

2 ) Water – 1 cup

3 ) Cardamom powder – ¼ teaspoon

4 ) A few saffron strands



How to Make Balushahi:

In a large bowl, mix together 2 cups of flour, ½ tsp baking powder, and a pinch of baking soda.

Add 2 tbsp ghee and rub it with your fingers until the flour becomes crumbly (this helps add richness).

Gradually add cold water and make a soft dough.

(Do not knead too much — just bring it together lightly.)

Cover the dough and let it rest for 10–15 minutes.

After resting, divide the dough into small balls. Press gently in the center with your thumb to make a slight dent (like a donut shape).

Heat ghee or oil in a deep pan on low flame.

Make sure the ghee is warm — not too hot otherwise the Balushahi will brown quickly from outside but stay raw inside.

Now, gently slide the Balushahi pieces into the pan and fry on low flame.

When they start to puff up, flip them and fry until golden brown from all sides.

Remove them on a plate and let them cool slightly.


Prepare the Sugar Syrup:-

In a pan, add 1 cup sugar and 1 cup water.

Add ¼ tsp cardamom powder and saffron strands soaked in a little water.

Boil the syrup on medium flame until it reaches one-string consistency.

Turn off the flame and keep it aside.

Now, dip the warm Balushahi pieces into slightly warm syrup for about 3–4 minutes.

Take them out, place them on a plate, and garnish with silver leaf (chandi vark) and chopped pistachios or almonds.

Your perfectly crispy-outside and soft-inside Balushahi is ready to serve!


Tips & Suggestions:

1. Always fry Balushahi on low flame so that it becomes perfectly crisp from the inside as well.

2. Do not make the sugar syrup too thick, otherwise it won’t soak properly into the Balushahi.

3. Never replace ghee with oil — the authentic taste comes only from pure desi ghee.

4. Do not over-knead the dough.

Just mix it lightly; over-kneading will make the Balushahi hard instead of soft.

5. Fry only on low flame.

If you fry on high heat, the Balushahi will turn golden on the outside but remain raw inside.

6. Check the syrup consistency carefully.

One-string consistency (slightly thick) is perfect — if it’s too thick, the sweetness won’t reach inside properly.

7. Do not dip Balushahi in hot syrup.

Always use slightly warm or cool syrup; hot syrup can cause the Balushahi to break apart.

8. Let them rest before serving.

Once the Balushahi cools completely, it becomes even crispier and tastier.

9. Garnish with sliced pistachios, almonds, or silver leaf (chandi vark) for a rich, royal look and enhanced flavor


Video Link:-👇

https://youtu.be/MZBH7g8lp7o?si=Pt2WYSFdVFUwQbw9

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/08/street-style-crispy-french-fries-recipe.html

https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post.html



Here is the YouTube video ☝






मुँह में घुल जाने वाला शामी कबाब – आसान रेसिपी हिंदी में | Perfect Shami Kabab Recipe – Soft, Juicy

घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला पाउडर | Homemade Garam Masala Recipe in Hindi

  गरम मसाला पाउडर रेसिपी गरम मसाला भारतीय रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो हर खाने में खुशबू और स्वाद का जादू भर देता है। चाहे सब्जी हो, दाल ...

Khatta Meetha Amla Candy Recipe | बिना धूप की Amla Candy कैसे बनाएं | Healthy Amla Candy at Home