सूजी का मखंडी हलवा (Makhandi Halwa) एक बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी भारतीय मिठाई है। इसे देसी घी, दूध और ड्राईफ्रूट्स के साथ बनाया जाता है, जो स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब है। गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, व्रत या किसी भी खास मौके पर यह हलवा आपके त्योहार की शान बढ़ा देता है। आसान स्टेप्स के साथ घर पर बनाएं सूजी का मखंडी हलवा और परिवार के साथ स्वाद का आनंद लें।
मखंडी हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
1) कप सूजी
2) 2 कप दूध
3) 1 कप शक्कर या ( स्वाद अनुसार )
4) चम्मच देसी घी
5) 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
6) 8 से 10 काजू
7) 8 से 10 बादाम
8) 8 से 10 किशमिश
9) चिरौंजी 5 ग्राम
10) हरा पिस्ता
मखंडी हलवा बनाने की विधि :-
Sसबसे पहले एक बॉउल ले अब उसमें 1कप सूजी डाले फिर उसमें 1 कप दूध डाले और 10 मिनट के लिए प्लेट से ढक्कर रख दें | ताकि सूजी दूध मे अच्छे से फूल जाए | अब उसी पैन मे 1 चम्मच घी और डाले | अब उसमें 8 से 10 काजू, 8 से 10 बादाम, 8 से 10 किशमिश चिरोंजी 5 ग्राम डालकर हल्की आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें। जब सारे ड्रई फ्रूटस भून जाए तो एक प्लेट मे निकाल लें | अब एक पैन मे फिर से 2 चम्मच घी डाले | और उसमें दूध मे फूली हुई सूजी डाल कर अच्छे से भूनें | जब सूजी अच्छे से भून जाए तो सूजी को एक प्लेट मे निकाल लें | अब एक पैन मे 1 चम्मच घी डाले और उसमें 1 कप चीनी डाले और हल्के गैस पर चीनी को करेमलाइज़ होने दें | जब चीनी धीरे धीरे करेमलाइज़ होने लगे तब उसमें 1 कप दूध डालें और अच्छे से मिलाए | जब सारा दूध अच्छे से मिल जाए तब उसमें भून कर रखी हुई सूजी का पेस्ट डालें और अच्छे से सब को मिलाएं | 4–5 मिनट तक सूजी को पकाएं जब सारी सूजी अच्छे से पक जाए तब उसमें घी मे भूनें हुए ड्रई फ्रूटस डालें और अच्छे से मिलाएं | अब उसमें 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं | अब एक प्लेट मे हलवे को निकाले और ऊपर से थोड़े से ड्रई फ्रूटस और पिस्ते से गर्निश कर कर सर्व करें | लीजिये तैयार है गरमा गरम सूजी का मखंडी हलवा ऊपर से बादाम-काजू से गार्निश करके सर्व करें।
☑️ सुझाव:-
1. हलवा बनाने के लिए हमेशा ताज़ा देसी घी का इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और खुशबू दोगुनी हो जाती है।
2. दूधकी जगह चाहें तो आधा दूध और आधा पानी मिलाकर भी हलवा बना सकते हैं।
3. हलवा ज्यादा हेल्दी बनाना हो तो देशी शक्कर (jaggery / गुड़) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. मखंडी हलवा को ज्यादा भूनने से वे कड़वे हो सकते हैं, इसलिए धीमी आंच पर ही भूनें।
5. ड्रई फ्रूट्स अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं।
6. अगर त्योहार या मेहमानों के लिए बना रहे हों तो ऊपर से केसर दूध डालकर सर्व करें, स्वाद और रंग दोनों निखर जाएंगे।
यहाँ यूट्यूब वीडियो है
Semolina Makhandi Halwa (Suji ka Makhandi Halwa) is a delicious and healthy Indian dessert. It is made with desi ghee, milk, and dry fruits, which makes it rich in both taste and nutrition. Whether it’s Ganesh Chaturthi, Navratri, fasting days, or any special occasion, this halwa enhances the joy of your celebrations. Prepare Suji Makhandi Halwa at home with these simple steps and enjoy it with your family.
Ingredients Required for Makhandi Halwa:-
1) 1Cup semolina
2) 2 cups milk
3) 1 Cup sugar (or as per taste)
4) 4 tbsp desi ghee
5) ½ tsp Green Cardamom Powder
6) 8–10 Cashews
7) 8–10 Almonds
8) 8–10 Raisins
9) 5g Charoli seeds
10) Pistachios for garnish
Method of Making Makhandi Halwa:-
First, take a bowl and add 1 cup semolina and 1 cup milk. Cover it with a plate and leave it for 10 minutes so that the semolina absorbs the milk and fluffs up.
In a pan, heat 1 tbsp ghee. Add cashews, almonds, raisins, and chironji. Roast them on low flame until they turn crisp, then remove them onto a plate.
In the same pan, add 2 tbsp ghee. Now add the soaked semolina and roast it well until it gets a nice aroma. Once done, transfer it to a plate.
In another pan, add 1 tbsp ghee and 1 cup sugar. On low flame, let the sugar caramelize slowly.
Once the sugar begins to caramelize, add 1 cup milk and stir well until the sugar dissolves completely.
Now add the roasted semolina paste and mix thoroughly. Cook for 4–5 minutes on medium flame until the semolina is fully cooked.
Add the roasted dry fruits and mix well. Then add ½ tsp cardamom powder and stir.
Transfer the halwa to a serving plate and garnish with chopped nuts and pistachios.
Your hot and delicious Makhandi Halwa is ready! Serve it garnished with almonds and cashews.
✅ Tips:-
1. Always use fresh desi ghee for making halwa—it doubles the taste and aroma.
2. Instead of only milk, you can use half milk and half water.
3. For a healthier option, replace sugar with jaggery.
4. Do not over-roast the semolina, as it may turn bitter. Always roast on low flame.
5. You can increase or decrease the quantity of dry fruits according to your taste and availability.
6. For festivals or special guests, drizzle some saffron-infused milk on top—it enhances both flavor and color.
Here is the YouTube video

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें