हर सुबह एक ही सवाल आज टिफिन में क्या दूं अगर आप भी इसी उलझन में रहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है इस आसान और टेस्टी हेल्दी लंच बॉक्स रेसिपी में मिलेंगे ज़रूरी पोषक तत्व और स्वाद का भरपूर तड़का जो आपके बच्चों को भी पसंद आएगा और आपको भी संतोष मिलेगा कि आपने कुछ हेल्दी बनाया है चलिए शुरू करते हैं ये झटपट और मज़ेदार रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में
आलू का मिश्रण बनाने के लिए सामग्री :-
1 ) तेल
2 ) उबले हुए आलू 3
3 ) बारीक कटी हुई प्याज़ 1
4 ) बारीक कटी हुई शिमला मिर्च 1
5 ) बारीक कटा हुआ टमाटर 1
6 ) ज़ीरा 1 चम्मच
7 ) नमक 1 चम्मच
8 ) लाल मिर्ची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
9 ) हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
10 ) चिली फ्लेक्स 1/2 छोटा चम्मच
11 ) ओरिगैनो 1/2 छोटा चम्मच
12 ) बारीक कटा हुआ हरा धनिया
सूजी का मिश्रण बनाने के लिए सामग्री :-
1 ) तेल 1 चम्मच
2 ) ज़ीरा 1 चम्मच
3 ) सूजी 1 कप
4 ) नमक 1 छोटा चम्मच
5 ) पानी 1 कप
6 ) बारीक कटा हुआ हरा धनिया
आलू का मिश्रण बनाने की विधि :-
एक कड़ाई या फ्राई पेन ले उसमे 1 चम्मच तेल डाले तेल को गर्म कर ले फिर उसमे 1 चम्मच ज़ीरा डाले ज़ीरे को थोड़ा गोल्डन होने दे फिर उसमे बारीक काटी हुई प्याज़ डाले प्याज़ को थोड़ा ट्रांसपेरेंट होने तक फ्राई करे | अब उसमे बारीक काटी हुई हरी शिमला मिर्च डाले और थोड़ा सा फ्राई करे | अब उसमे बारीक कटे हुए टमाटर डाल दें | टमाटर को थोड़ा नरम होने तक पकाए | अब उसमे 3 उबले हुए आलू डाले | और 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर , 1 चम्मच नमक , 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स , 1/2 छोटा चम्मच ओरिगैनो डाले | अब हल्के हाथों से पूरे मिश्रण को मिलाये अब उस मिश्रण मे बारीक काटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिलाये | आलू का मिश्रण तैयार है | अब इस मिश्रण की टिक्कियां बना ले और एक प्लेट मे रख दे |
सूजी का मिश्रण बनाने की विधि :-
एक कड़ाई या फ्राई पेन ले उसमे 1 चम्मच तेल डाले तेल को गर्म कर ले फिर उसमे 1 चम्मच ज़ीरा डाले ज़ीरे को थोड़ा गोल्डन होने करे | अब उसमे 1 कप पानी डाले | पानी डालते समय गैस बंद कर दे ताकि तेल की छींटे ना आए | अब उसमे बारिक कटा हुआ हरा धनिया डाले और 1 कप सूजी डाले और अच्छे से मिलाये | सूजी को तब तक मिलाये जब तक सूजी का आटे जैसा डो ना बनने लगे | अब सूजी के मिश्रण को ठंडा होने दे | सूजी का मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब उसे हाथों से चिकना कर ले | अब सूजी के मिश्रण को हल्के हाथों से दबा दबा कर रोटी की तरह गोल कर ले अब एक गिलास या कटोरी की मदद से सूजी को गोल आकार का काट ले | अब एक सूजी की बनी पूड़ी ले उसके ऊपर आलू की बनी टिक्की रखे फिर सूजी की बनी पूड़ी रखे और चाकू ( नाइफ ) की मदद से लाइने लगा ले | अब एक तवे पर थोड़ा सा तेल डाले | और एक एक कर कर सारी टिक्की डाल कर फ्राई करे बीच बीच मे सारी टिक्की को पलट कर फ्राई सभी टिक्की को गोल्डन होने तक फ्राई करे तैयार है बच्चों के लिए गरमा गर्म टिफिन | हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ गरमा गर्म सर्व करे |
हेल्दी लंच बॉक्स रेसिपी सुझाव :-
1. साबुत अनाज का उपयोग करें मैदा की जगह गेहूं का आटा, रागी, ज्वार या बाजरे का आटा इस्तेमाल करें ताकि फाइबर और पोषण मिले।
2. सब्ज़ियों को ज़रूर शामिल करें गाजर, शिमला मिर्च, मटर, बीन्स जैसी रंग-बिरंगी सब्ज़ियां डालकर रेसिपी को हेल्दी और आकर्षक बनाएं।
3. कम तेल में पकाएं डीप फ्राई की जगह शैलो फ्राई, बेकिंग या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें।
4. प्रटीन से भरपूर बनाएं पनीर, दाल, चना, सोया या अंडे को रेसिपी में शामिल करें ताकि बच्चों को दिनभर एनर्जी मिले।
5. मसाले संतुलित रखें बच्चों के लिए हल्के और स्वादिष्ट मसालों का प्रयोग करें।
6. छोटे हिस्सों में पैक करें छोटे-छोटे पीस बच्चों को आसानी से खाने में मदद करते हैं और लंच बॉक्स आकर्षक लगता है।
7. थोड़ा ट्विस्ट दें बच्चों के पसंदीदा स्नैक्स को हेल्दी तरीके से बनाएं, जैसे वेज कटलेट, ओट्स टिक्की या मल्टीग्रेन सैंडविच |
8. साथ में डिप या चटनी दें हरी चटनी, दही डिप या घर का बना टोमैटो सॉस लंच को और टेस्टी बना देता है।
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
Easy & Healthy Lunch Box Recipe | Kids Tiffin Idea
Every morning the same question arises – “What should I pack for lunch today?”
If you also face this confusion, then this recipe is just for you!
In this quick, tasty and healthy lunch box recipe, you’ll get essential nutrients with a perfect touch of flavor.
Your kids will love it, and you’ll feel satisfied that you made something wholesome.
So let’s begin this fun and quick recipe in just 5 minutes.
Ingredients for Potato Filling
1) Oil – 1 tbsp
2) Boiled potatoes – 3
3) Finely chopped onion – 1
4) Fnely chopped capsicum – 1
5) Finely chopped tomato – 1
6) Cumin seeds – 1 tsp
7) Salt – 1 tsp
8) Red chili powder – ½ tsp
9) Turmeric powder – ½ tsp
10) Chili flakes – ½ tsp
11) Oregano – ½ tsp
12) Fresh coriander – finely chopped
🌾 Ingredients for Semolina (Rava/Sooji) Dough
1) Oil – 1 tsp
2) Cumin seeds – 1 tsp
3) Smolina (sooji) – 1 cup
4) Salt – 1 tsp
5) Water – 1 cup
6) Fresh coriander – finely chopped
Method For the Potato Filling:-
Heat 1 tsp oil in a pan, add cumin seeds and let them turn golden.
Add chopped onion and sauté until translucent.
Add capsicum and sauté for a minute.
Add chopped tomato and cook until soft.
Add boiled potatoes, red chili powder, turmeric, salt, chili flakes and oregano.
Mix well, then add fresh coriander.
Make small patties/tikkis out of this mixture and keep aside.
For the Semolina Dough
Heat 1 tsp oil in a pan, add cumin seeds and let them splutter.
Switch off the flame and carefully add 1 cup water (to avoid splashes).
Add chopped coriander and semolina, mix well until it forms a dough-like texture.
Let it cool down, then knead it into a smooth dough.
Roll it out like a roti and cut into small circles with a bowl or glass.
Place one sooji disc, add potato patty on top, cover with another sooji disc, and press lightly.
Make small cuts/lines on top with a knife.
Shallow fry on a tawa with little oil until golden on both sides.
Your crispy and delicious lunch box snack is ready! Serve hot with green chutney or tomato ketchup.
✅ Healthy Lunch Box Tips:-
1. Use whole grains – replace refined flour with wheat, ragi, jowar or millet flour for more fiber.
2. Add colorful veggies – carrot, beans, peas, capsicum for nutrition and attractiveness.
3. Cook with less oil – prefer shallow fry, baking or air fryer instead of deep fry.
4. Add protein – paneer, lentils, chickpeas, soya or eggs to keep kids energetic.
5. Keep spices mild – balance taste according to kids.
6. Pack in small portions – makes eating easier and more fun.
7. Give a healthy twist – try oats cutlets, multigrain sandwiches etc.
8. Serve with dips – green chutney, yogurt dip or homemade tomato sauce.
Here is the YouTube video ☝

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें