एक बार ट्राई की तो बार-बार बनाओगे चटपटी मसाला मैगी रेसिपी

           



वैसे तो मैग्गी खाना सब को पसंद हैं और इसे घर पर झटपट बनाया भी जा सकता है अगर आपको भी मैगी पसंद है, तो ये मसाला मैगी रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। यह रेसिपी झटपट बनती है और इसका स्वाद बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल जैसा होता है।


मसाला मैग्गी बनाने के लिए सामग्री:- 

1 ) 1 पैकेट मैगी 

2 ) 1 प्याज ( बारीक कटा हुआ )

3 ) 1 टमाटर ( बारीक कटा हुआ )

4 ) 1 हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई )

5 ) 1 शिमला मिर्च ( बारीक कटी हुई ) 

6 ) 1 चम्मच तेल या बटर

7 ) 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

8 ) 1 चम्मच नमक ( स्वादानुसार ) 

9 ) 1 गिलास पानी

10 1 पैकेट मैग्गी मसाला पाउडर


मैग्गी बनाने की विधि:- 

एक कढ़ाई में तेल या बटर डाल कर गर्म करें अब उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब उसमे 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले और थोड़ा चलाए तक शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो जाए अब उसमे 1 बारीक काटा हुआ टमाटर डाले और थोड़ी देर तक पकाएं जब तक टमाटर नरम हो जाए। अब इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डाले और 1 छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार नमक डाले | और सभी मसालों को अच्छे से भूनें | सभी मसालों को तब तक भूनें जब तक मसालों मे से तेल ना दिखने लगे | जब मसाला भून जाए तब उसमे एक गिलास पानी डालें और उबाल आने दें। अब मैगी और एक पैकेट मैग्गी मसाला पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। अब ढक्कन ढक्कर धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं जब तक मैगी पूरी तरह से पक ना जाए । 5 मिनट बाद ढक्कन हटा कर हल्के हाथ से मिक्स करे गरमा गर्म मसाला मैग्गी तैयार है एक प्लेट मे मैग्गी निकाले और और गरमा गर्म सर्व करे | 



सुझाव ( Tips ) :-

1. मैगी को ज्यादा न पकाएं, वरना वो गीली और चिपचिपी हो जाएगी।

2. चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न, गाजर या पनीर भी मिला सकते हैं। या अपनी मन पसंद कोई भी सब्जी डाल सकते हैं |

3. स्पाइसी स्वाद के लिए थोड़ा सा मैगी हॉट एंड स्वीट सॉस भी डाल सकते हैं।

4. बच्चों के लिए कम मिर्च और ज्यादा सब्ज़ियाँ डालें | 

5. बिना टमाटर के सिर्फ प्याज और मसालों से भी मैग्गी स्वादिष्ट बनती है।


              




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुँह में घुल जाने वाला शामी कबाब – आसान रेसिपी हिंदी में | Perfect Shami Kabab Recipe – Soft, Juicy

घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला पाउडर | Homemade Garam Masala Recipe in Hindi

  गरम मसाला पाउडर रेसिपी गरम मसाला भारतीय रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो हर खाने में खुशबू और स्वाद का जादू भर देता है। चाहे सब्जी हो, दाल ...

Khatta Meetha Amla Candy Recipe | बिना धूप की Amla Candy कैसे बनाएं | Healthy Amla Candy at Home