सर्दियों का मौसम आते ही घर में हरी मेथी और ताज़ा हरे मटर का अलग ही मज़ा होता है। ऐसी ही ठंडी शामों में एक क्रीमी और हल्के मसालों वाली सब्ज़ी खाने का मन करे तो मेथी मालाई मटर सबसे सही रेसिपी है। यह सब्ज़ी बहुत ज्यादा मसालेदार नहीं होती, लेकिन इसका क्रीमी स्वाद और मेथी की हल्की-सी खुशबू खाने में बहुत अच्छा लगता है।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है। कम मसालों में, जल्दी तैयार हो जाती है और खाने में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है। नान हो, रोटी हो या जीरा राइस—किसी के साथ भी यह सब्ज़ी बहुत शानदार लगती है।
अगर आपके घर में बच्चे हल्का-फुल्का और क्रीमी खाना पसंद करते हैं तो यह रेसिपी उन्हें जरूर पसंद आएगी। और अगर आप ऐसे व्यंजन ढूंढ रही हैं जो जल्दी बने, ज्यादा मेहनत भी न लगे और खाने में भी बढ़िया लगे—तो मेथी मालाई मटर एकदम परफेक्ट है।
मेथी मलाई मटर बनाने के लिए सामग्री:-
1 ) ताज़ी मेथी पत्तियाँ 1 कप
2 ) उबली हुई हरी मटर 1 कप
3 ) प्याज़ 1 ( मिडियम कटी हुई )
4 ) अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
5 ) काजू 8 से 10
6 ) मलाई/फ्रेश क्रीम ½ कप
7 ) हल्दी पाउडर ¼ चम्मच
8 ) लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
9 ) धनिया पाउडर 1 चम्मच
10 ) गरम मसाला पाउडर ½ चम्मच
11 ) कसूरी मेथी ½ चम्मच
12 ) नमक 1 चम्मच या ( स्वादानुसार )
13 ) कुटी हुई हरी मिर्च 3 से 4
14 ) तेल/घी 1–2 चम्मच
15 ) दूध 1 कप
16 ) हरी मिर्च 3
17 ) दालचीनी 1
18 ) लौंग 3
19 ) काली मिर्च 6
20 ) हरी इलायची 2
21 ) ज़ीरा 1 चम्मच
मेथी मलाई मटर बनाने की विधि:-
स्टेप :- 1 मेथी धोना और काटना
मेथी पत्तियों को साफ धोकर मोटा-मोटा काट लें।
स्टेप:- 2 प्याज़ फ्राई करना
कड़ाही में तेल/घी गरम करें। अब उसमें एक मीडियम कटी प्याज़ को तेल मे फ्राई करें ।
अब उसमें 8 से 10 काजू डालें और 3 हरी मिर्च, 1 दालचीनी, 3 लौंग, 6 काली मिर्च, 2 हरी इलायची, 1 चम्मच ज़ीरा डालें और सब थोड़ा फ्राई करें। जब प्याज़ और सारे मसाले फ्राई हो जाए तब एक प्लेट मे निकाल कर थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
जब सारी प्याज़ ठंडी हो जाए तब मिक्सी जार मे डाल कर स्मूद पेस्ट पीस लें।
स्टेप:- 3 काजू पेस्ट बनाना
जब सारी प्याज़ ठंडी हो जाए तब मिक्सी जार मे डाल कर स्मूद पेस्ट पीस लें।
स्टेप:-4 ग्रेवी का बेस बनाना
अब उसी बचे हुए तेल मे 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट और 3 से 4 कुटी हुई हरी मिर्च डालें और थोड़ा भूनें। अब उसमें 1 कप ताज़ी मेथी पत्तियाँ डालें और मेथी को भी थोड़ा भूनें। मेथी को अच्छे से भुने ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए अगर मेथी को अच्छे से नहीं भुनेगें तो पूरी सब्जी कड़वी हो जाएगी। जब मेथी अच्छे से भून जाए तब सारी मेथी को एक प्लेट मे निकाल लें।
स्टेप:- 5 मसाले पकाना
अब उसी तेल मे प्याज़,काजू हरी मिर्च और का बना स्मूद पेस्ट डालें। अब उसमें ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च और 1 या स्वादानुसार चम्मच नमक डालें। सभी मसाले डाल कर भुने। बीच-बीच मे मसाले को चम्मच से चलाएं ताकि मसाले नीचे तले मे नहीं लगे। मसाले को तब तक भुने जब तक मसाले तेल ना छोड़ने लगे।
स्टेप:- 6 मेथी और मटर डालना
अब उसी भूनें हुए मसालों मे 1 कप उबली हुई हरी मटर डालें और थोड़ा सा भूनें। 1 कप दूध डालें और थोड़ा पकाए। अब उसमें अब उसमें भुनी हुई मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब उसमें ½ चम्मच कसूरी मेथी, ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
2–3 मिनट तक ढककर पकाएँ ताकि मेथी और मटर का स्वाद घुल जाए।
स्टेप:- 7 मलाई डालना
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब उसमें ½ कप मलाई/फ्रेश क्रीम डालकर ग्रेवी को सेट करें।
धीमी आँच पर 3 से 4 मिनट तक और पकाएँ। अब एक प्लेट मे ग्रेवी निकले और उपर से थोड़ी मलाई या क्रीम डालें और थोड़े तेल और लाल मिर्च के तार से गार्निश करें।
तैयार है गरमा गर्म मेथी मलाई मटर नान, रोटी या जीरा राइस किसी के साथ भी सर्व करें।
सुझाव:-
1. मेथी की कड़वाहट कम करने के लिए हल्का नमक लगाकर 5 मिनट छोड़ दें और हल्का सा निचोड़ लें।
2. काजू की जगह बादाम भी उपयोग कर सकती हैं।
3. ग्रेवी पतली हो तो थोड़ा काजू पेस्ट या क्रीम बढ़ाएँ।
4. स्वाद बढ़ाने के लिए अंत में 1 चम्मच घी डालें।
5. ये डिश रोटी, नान, पराठा और जीरा राइस के साथ best लगती है।
6. मेथी की कड़वाहट कम करने के लिए एक पिंच नमक डालकर 5 मिनट अलग रख सकते हैं।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो हमारी और रेसिपी भी देख सकते हैं।
Video Link:- 👇
छोले भटूरे
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
स्नैक्स
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
बलुशाही
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
मठरी
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
यहाँ यूट्यूब वीडियो है ☝
As winter arrives, fresh green fenugreek (methi) and tender green peas bring a special charm to our kitchen. And on such chilly evenings, when you crave something creamy, mild, and comforting, Methi Malai Matar becomes the perfect dish.
This curry is not too spicy, yet its creamy texture and the gentle aroma of methi make it incredibly delicious.
The best part is that it’s very easy to prepare—made with minimal spices, cooks quickly, and tastes absolutely restaurant-style. Whether you serve it with naan, chapati, or jeera rice, it pairs wonderfully with everything.
If your kids love mildly flavored, creamy dishes, they will surely enjoy this. And if you are looking for something that cooks fast, requires little effort, and still tastes amazing—then Methi Malai Matar is just ideal.
In this post, I will show you a simple step-by-step method, the key ingredients, and small tips that make this dish even more delicious. Try it once—your family will say, “This tastes just like a restaurant!”
Ingredients for Methi Malai Matar
1 ) Fresh fenugreek leaves – 1 cup
2 ) Boiled green peas – 1 cup
3 ) Onion – 1 medium (chopped)
4 ) Ginger-garlic paste – 1 tsp
5 ) Cashews – 8–10
6 ) Fresh cream – ½ cup
7 ) Turmeric powder – ¼ tsp
8 ) Red chilli powder – ½ tsp
9 ) Coriander powder – 1 tsp
10 ) Garam masala – ½ tsp
11 ) Dry fenugreek leaves – ½ tsp
12 ) Salt – 1 tsp or as needed
13 ) Crushed green chillies – 3–4
14 ) Oil/Ghee – 1–2 tsp
15 ) Milk – 1 cup
16 ) Green chillies – 3
17 ) Cinnamon – 1 piece
18 ) Cloves – 3
19 ) Black pepper – 6
20 ) Green cardamoms – 2
21 ) Cumin seeds – 1 tsp
How to Make Methi Malai Matar
Step:- 1 Clean and chop methi
Wash the fenugreek leaves thoroughly and chop them roughly.
Step:- 2 Fry onion and whole spices
Heat oil or ghee in a pan.
Add the chopped onion and fry it lightly.
Now add 8–10 cashews, 3 green chillies, cinnamon, cloves, peppercorns, green cardamom and cumin seeds.
Fry everything together until the onions and spices turn light golden.
Remove this mixture on a plate and let it cool.
Once cooled, grind it into a smooth paste.
Step:- 3 Prepare the gravy base
In the same pan, add ginger-garlic paste and crushed green chillies.
Sauté for a few seconds.
Add the chopped methi leaves and sauté well.
Cook the methi properly to remove its bitterness.
Once done, remove it from the pan and keep aside.
Step:- 4 Cook the masala
Add the prepared onion-cashew paste back into the same pan.
Add turmeric, coriander powder, red chilli powder and salt.
Cook the masala on medium flame until it releases oil and becomes fragrant.
Stir occasionally so the masala doesn’t stick to the bottom.
Step:- 5 Add peas and fenugreek leaves
Now add the boiled green peas and sauté lightly.
Pour in 1 cup milk and cook for a few minutes.
Add the sautéed methi leaves back into the gravy.
Mix well.
Now add fenugreek leavesand hot spieces powder
Cover and cook for 2–3 minutes so that flavors blend nicely.
Step:- 6 Add cream
When the gravy thickens, add fresh cream and mix gently.
Cook on low flame for 3–4 minutes.
Turn off the heat.
Garnish with a little cream and a drizzle of oil or chilli tempering.
Your hot and flavorful Methi Malai Matar is ready to serve with naan, chapati or jeera rice.
Tips:-
1. To reduce methi bitterness, sprinkle a little salt over it, keep it for 5 minutes and squeeze lightly.
2. You may use almonds instead of cashews.
3. If the gravy becomes thin, add a bit more cashew paste or cream.
4. Adding 1 spoon ghee at the end enhances the taste.
5. This dish pairs best with roti, naan, paratha, and jeera rice.
6. You can rest the methi with a pinch of salt to reduce bitterness.
If You liked this recipe, you can also check out our other delicious recipes
Video Link:- 👇
Chole Bhature
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_22.html
Snacks
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/09/blog-post_15.html
Balushahi
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post.html
Mathri
https://zamzamfoodies.blogspot.com/2025/10/blog-post_13.html
Here is the YouTube video ☝


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें